Bitcoin, Ether सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरंसी लॉस में, जानें लेटेस्ट प्राइस

आज बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $43,678 (लगभग 33 लाख रुपये) थी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $43,678 (लगभग 33 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,877 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Polkadot, Cardano, और Solana की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 33 लाख रुपये है

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) आज गिरती नज़र आई। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार के दौरान 2.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद पिछले 24 घंटों में एक बार फिर 4.76 प्रतिशत गिर गई और खबर लिखे जाने तक भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $43,678 (लगभग 33 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। इस बीच, इंटरनेशनल एक्सचेंज्स, पर, बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ $41,726 (लगभग 31.5 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) अभी भी 8.2 प्रतिशत बढ़ी है।

मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether भी पिछले कुछ दिनों में गिरी है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,877 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में यह कॉइन $2,744 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 6.51 प्रतिशत की गिरावट है। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें: Bitcoin, Ether Drop in Value as Russian Sanctions Put Crypto Exchanges in the Spotlight

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि रूस और यूक्रेन में क्रिप्टो को लेकर उत्साह थोड़ा कम हो सकता है। इस हफ्ते की शुरुआत में जबरदस्त प्रॉफिट देखने वाले Binance Coin, Terra, और Avalanche पिछले 24 घंटों में गिरे हैं। इसके अलावा, Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में केवल स्टेबलकॉइन्स ही प्रॉफिट में ट्रे़ड होते नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin भी बाकी की तरह लॉस में ट्रेड हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 4.88 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.14 (लगभग 10.5 रुपये) थी, जबकि शिबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) $0.000026 (लगभग 0.0019 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 4.47 प्रतिशत कम है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.