Bitcoin, Ether, Dogecoin जैसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी का हैप्पी न्यू ईयर, जानें निवेशक किसपर मेहरबान

Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin, Shiba Inu, और Polygon उन अन्य पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में हैं, जिन्होंने आज अच्छा परफॉर्म किया है। इन सभी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin की वैल्यू आज 0.73% बढ़ी
  • Cardano, Ripple, Dogecoin, Shiba Inu आदि की कीमतों में भी बढ़ोतरी
  • Tether, USD Coin, और Bitcoin Cash के लिए आज का दिन खराब

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 37.9 लाख रुपये है

आज 2021 का आखिरी का आखिरी दिन है और ऐसा प्रतीत होता है कि निवेशक अपना नया साल क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर मनाना चाह रहे हैं। शुक्रवार का दिन क्रिप्टो मार्केट के लिए अच्छा साबित हो रहा है। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार, बिटकॉइन ने 0.73% की बढ़त बनाई है, और यह क्रिप्टो खबर लिखने तक $51,007 (लगभग 37.9 लाख रुपये) पर ट्रेड (Bitcoin price in India Today) कर रही थी। ग्लोबल एक्सचेंज CoinMarketCap और Binance पर, दुनिया की यह सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी लगभग $47,209 (लगभग 35 लाख रुपये) प्रति टोकन पर ट्रेड कर रही थी। Bitcoin के लिए हाल के दिन खराब रहे हैं। पिछले महीने बिटकॉइन $69,000 (लगभग 51 लाख रुपये) के साथ अपने ऑल-टाइम हाई पर था।

Bitcoin की तरह ही Ether ने भी अच्छा परफॉर्म किया है और Ethereum का यह टोकन 1.61% की बढ़त के साथ ट्रेड हो रहा है। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, प्रत्येक ईथर टोकन की कीमत खबर लिखने तक $4,060 (लगभग 3,01,877 रुपये) थी।

Cardano, Ripple, Polkadot, Dogecoin, Shiba Inu, और Polygon उन अन्य पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी में हैं, जिन्होंने आज अच्छा परफॉर्म किया है। इन सभी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है।

हालांकि, Tether, USD Coin, और Bitcoin Cash के लिए आज का दिन अच्छा साबित नहीं हो रहा है। सभी कॉइन्स की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है।
Advertisement

क्रिप्टो एक्सपर्ट का मानना है कि जैसे-जैसे Bitcoin छोटे लेकिन निरंतर बेनिफिट्स के साथ आगे बढ़ेगा, निकट भविष्य में altcoins में भी बढ़ोतरी होगी।
Advertisement

क्रिप्टो निवेश फर्म Mudrex के सीईओ और सह-संस्थापक एडुल पटेल (Edul Patel) ने Gadgets 360 को बताया, "मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin, $47,000 (लगभग 35 लाख रुपये) के निशान से ऊपर रहा और Ether $3,700 (लगभग 2.75 लाख रुपये) से ऊपर रहा। दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के अलावा अधिकांश टॉप altcoins रेंज-बाउंड रहे। बिटकॉइन की कीमत में बढ़ोतरी संकेत देती है कि आने वाले दिनों में altcoin का भी बेहतर समय आ सकता है।" 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.