Bitcoin पहुंचा 21 हजार डॉलर के पार, Polygon, Avalanche को सबसे ज्यादा फायदा

भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $1,209 (लगभग 95,000 रुपये) पर ट्रेड कर रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 जून 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के साथ ही ईथर की कीमत में भी बढ़ोत्तरी
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 3.61 प्रतिशत बढ़ा
  • इस हफ्ते Dogecoin ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है

पिछले 24 घंटों में अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमतों में वृद्धि देखी गई है

Bitcoin समेत पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले 24 घंटों में ज्यादा बड़ा उछाल नहीं देखा गया है, लेकिन दिन प्रतिदिन क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की स्थिति अब धीरे धीरे सुधरने लगी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत वर्तमान में $21,000 (लगभग 16.5 लाख रुपये) पर चल रही है। यह इसका ग्लोबल प्राइस है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत $22,175 (लगभग 17.3 लाख रुपये) पर बनी हुई है जो कि पिछले 24 घंटों में 3 प्रतिशत की बढ़त है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर बिटकॉइन $21,035 (लगभग 16.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के आंकड़े बताते हैं कि बिटकॉइन की कीमत वीक टू डे परफॉर्मेंस में 3.1 प्रतिशत ऊपर है। 

बिटकॉइन के साथ ही ईथर की कीमत में भी इन दिनों बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $1,209 (लगभग 95,000 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $1,146 (लगभग 90,000 रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 5.75 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि पिछले 24 घंटों में अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इसी के साथ ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में पिछले 24 घंटों में 3.61 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। Polkadot, Avalanche, Solana और Chainlink जैसे ऑल्टकॉइन्स में बढ़त हुई है। इनमें सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में Polygon रहा जिसमें 20 प्रतिशत का उछाल आया है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो इस हफ्ते Dogecoin ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। अभी भी इस टोकन की कीमत लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत $0.06 (लगभग 5.4 रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। वहीं, शिबा इनु में भी आज हल्की बढ़त देखी गई। वर्तमान में शिबा इनु $0.000011 (लगभग 0.000849 रुपये) पर चल रहा है जो कि बीते एक दिन में 1.43 प्रतिशत की बढ़त है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Shiba Inu Price, cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.