यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद के लिए Binance ने लॉन्च किया क्रिप्टो कार्ड

इससे पहले Binance ने इस रीजन में मानवीय संकट के कारण मदद के लिए एक करोड़ डॉलर की डोनेशन दी थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 15:39 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन में 40 लाख से अधिक लोगों ने देश छोड़ दिया है
  • यूरोप गए यूक्रेन के लोगों को वित्तीय मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है
  • Binance का यह क्रिप्टो कार्ड फ्री है

कार्ड को फिजिकल और वर्चुअल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने यूक्रेन के उन लोगोों के लिए एक क्रिप्टो कार्ड लॉन्च किया है जिन्हें रूस के साथ युद्ध के कारण यूरोपीय देशों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह कार्ड यूक्रेन से Binance के मौजूदा और नए यूजर्स को क्रिप्टो में पेमेंट करने या प्राप्त करने और यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA) में कार्ड पेमेंट्स स्वीकार करने वाले रिटेलर्स से खरीदारी करने की सुविधा देगा। इससे पहले Binance ने इस रीजन में मानवीय संकट के कारण एक करोड़ डॉलर की डोनेशन दी थी। इस डोनेशन को यूनिसेफ और कुछ अन्य सहायता संगठनों में बांटा गया था। 

Binance ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्ड को ब्रिटेन के बैंकिंग सर्विस प्लेटफॉर्म Contis के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। इससे यूक्रेन के शरणार्थियों को क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल से सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी। कार्ड को फिजिकल और वर्चुअल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। Binance Charity की प्रमुख Helen Hai का मानना है कि ऐसे मुश्किल दौर में क्रिप्टोकरेंसीज उपयोगी होती हैं क्योंकि यह फंड ट्रांसफर करने का एक तेज और सस्ता तरीका है। इससे लोगों को तुरंत वित्तीय जरूरत होने पर मदद मिलती है। 
Advertisement

यूक्रेन में Binance के जनरल मैनेजर Kirill Khomyakov ने बताया कि यूक्रेन में स्थिति गंभीर है क्योंकि 40 लाख से अधिक लोगों ने पहले ही देश छोड़ दिया है। यूरोप में गए यूक्रेन के लोगों को वित्तीय मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "उन लोगों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी है जो युद्ध से प्रभावित हुए हैं और अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। Binance के इस कार्ड से यूक्रेन के लोगों को Binance और अन्य चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशंस से मदद मिल सकेगी और वे अन्य वॉलेट्स से भी जरूरत पड़ने पर क्रिप्टोकरेंसी प्राप्त कर सकेंगे।"

इसके अलावा Binance Charity ने इस कार्ड के जरिए क्रिप्टो से जुड़ी मदद देने के लिए रोटरी जैसे अन्य गैर लाभकारी संगठनों के साथ भी हाथ मिलाया है। शरणार्थियों को तीन महीनों के लिए प्रति मार लगभग 75 BUSD मिलेंगे, जो लगभग 75 डॉलर के बराबर हैं। BUSD क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट के दौरान ऑटोमैटिक तरीके से लोकल करेंसी में कन्वर्ट हो जाएगी। Binance का यह क्रिप्टो कार्ड फ्री है लेकिन इसके लिए KYC वेरिफिकेशन की जरूरत होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, Ukraine, Help, Payments, Card, Europe, Purchase
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.