• होम
  • क्रिप्टोकरेंसी
  • ख़बरें
  • Binance की 'Know Your Customer' पॉलिसी में बड़ा अपडेट, अब शर्त पूरी ने करने वाले यूजर निकाल सकेंगे केवल इतनी क्रिप्टोकरेंसी राशि

Binance की 'Know Your Customer' पॉलिसी में बड़ा अपडेट, अब शर्त पूरी ने करने वाले यूजर निकाल सकेंगे केवल इतनी क्रिप्टोकरेंसी राशि

Binance ने निकासी सीमा और एक नया टैक्स रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया है। ऐसा करके यह संस्था ग्लोबल रेगुलेटर्स के साथ तालमेल और संवाद बनाए रखने की जुगत कर रही है। 

Binance की 'Know Your Customer' पॉलिसी में बड़ा अपडेट, अब शर्त पूरी ने करने वाले  यूजर निकाल सकेंगे केवल इतनी क्रिप्टोकरेंसी राशि

जिन यूजर्स ने केवल बेसिक एकाउंट वैरीफिकेशन पूरा किया है, वे प्रति दिन 0.06 Bitcoin (BTC) से अधिक नहीं निकाल पाएंगे।

ख़ास बातें
  • Binance ने निकासी सीमा और एक नया टैक्स रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया है।
  • संस्था ग्लोबल रेगुलेटर्स के साथ तालमेल बनाए रखने की कवायद कर रही है।
  • संस्था के अनुसार 23 अगस्त तक पूरी तरह नए निकासी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance ने निकासी सीमा और एक नया टैक्स रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया है। ऐसा करके यह संस्था ग्लोबल रेगुलेटर्स के साथ तालमेल और संवाद बनाए रखने की जुगत कर रही है। 

Cointelegraph की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर अपनी 'नो योर कस्टमर' (Know Your Customer) नीतियों के लिए एक बड़े अपडेट की घोषणा की, जो उन यूजर्स के लिए अधिकतम निकासी राशि को काफी कम कर देता है जिन्होंने फुल आईडेंटिटी वैरीफिकेशन पूरा नहीं किया है।

नए बिनेंस खातों के लिए तुरंत प्रभावी, जिन यूजर्स ने केवल बेसिक एकाउंट वैरीफिकेशन पूरा कर लिया है, वे प्रति दिन 0.06 Bitcoin (BTC) से अधिक नहीं निकाल पाएंगे। Binance के सीईओ Changpeng Zhao ने ट्विटर पर बताया कि इससे पहले, अधिकतम दैनिक निकासी राशि 2 BTC या लगभग 80,000 डॉलर तक सीमित थी।

घोषणा के अनुसार, Binance 4 अगस्त से चरणों में मौजूदा यूजर्स के लिए नई निकासी सीमा लागू करना जारी रखेगा। एक्सचेंज को उम्मीद है कि 23 अगस्त तक पूरी तरह से नए निकासी प्रतिबंधों को अपनाया जाएगा। पूर्ण पहचान सत्यापन पूरा करने वाले Binance यूजर अभी भी एक दिन में 100 बीटीसी तक निकालने के लिए सक्षम होंगे।

Binance ने बुधवार को अपना नया टैक्स रिपोर्टिंग टूल भी लॉन्च किया। रिपोर्टिंग सिस्टम एक एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस है जो बिनेंस यूजर्स को अपने क्रिप्टो ट्रांजेक्शन को ट्रैक करने, अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को थर्ड पार्टी सैलर के पास ट्रांसफर करने और उनकी स्थानीय टैक्स देनदारियों का त्वरित अवलोकन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। ये नई पहल यूजर सुरक्षा और रिस्क मैनेजमेंट प्रोटोकॉल का विस्तार करने के लिए एक्सचेंज की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

बिनेंस के टैक्स रिपोर्टिंग निर्देश पेज के अनुसार, यूजर अब अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री को ट्रांसफर करने के लिए थर्ड पार्टी के टैक्स टूल का चयन कर सकते हैं। "Binance किसी विशेष थर्ड पार्टी टैक्स टूल सॉफ़्टवेयर का समर्थन नहीं कर रहा है। कृपया अपने विवेक का प्रयोग करें और/या थर्ड पार्टी टैक्स टूल का चयन करते समय अपनी व्यक्तिगत कर परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर अपने व्यक्तिगत कर सलाहकार से परामर्श करें," एक्सचेंज ने चेतावनी दी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Binance, Binance news, Binance Tax Reporting Tool
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »