इस अरबपति ने कहा, "Crypto में निवेश करने वालों को एक दिन रोना पड़ेगा"

इससे पहले बिल गेट्स ने कहा था कि फिलहाल सर्कुलेशन में जितने भी कॉइन हैं, वे उन्हें केवल 25 डॉलर में खरीदना चाहेंगे

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • सेठ कलारमण एक अमेरिकी बिजनेसमैन हैं
  • वर्मान में सेठ के पास कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (93.98 अरब रुपये) है
  • सेठ सोने को निवेश का बेहतर विकल्प मानते हैं

सेठ ने कहा कि बिटकॉइन की माइनिंग में जो ऊर्जा खर्च की जा रही है, वह बेवकूफी है

Photo Credit: Wikipedia

एलन मस्क जैसे अरबपति जहां क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट करते हैं, वहीं कुछ ऐसे अन्य अरबपति भी हैं जो इस Crypto सेक्टर से मीलों की दूरी बनाकर चलते हैं। हेज फंड मैनेजर सेठ कलारमण भी ऐसी ही एक हस्ती हैं जो अरबपति होकर भी क्रिप्टो जैसे डिजिटल एसेट्स में विश्वास नहीं रखते हैं। सेठ कलारमण ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कहा है कि क्रिप्टो निवेश करने वाले लोग एक दिन बड़े घाटे में होंगे और आखिर में उन्हें अपने फैसले के लिए रोना पड़ेगा। 

बॉस्टन आधारित बॉपोस्ट ग्रुप (Baupost Group) के मालिक सेठ कलारमण ने कहा है कि क्रिप्टो निवेशकों को एक दिन रोना पड़ेगा। Business Insider की रिपोर्ट कहती है कि सेठ बिटकॉइन या क्रिप्टोकरेंसी से ज्यादा सोने को निवेश का बेहतर विकल्प मानते हैं। वर्मान में सेठ के पास कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (93.98 अरब रुपये) है। वो मानते हैं कि क्रिप्टो अपने आप में ही बेकार है। क्रिप्टो की कोई जरूरत नहीं है। 

इस अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा है कि बिटकॉइन की माइनिंग में कितनी ज्यादा पावर खर्च की जा रही है, यह गलत है, और वे इसकी निंदा करते हैं। उनका मानना है कि गणीतिय सवालों को सुलझाने में इतनी ज्यादा ऊर्जा खर्च करना एक पागलपन है। इसके अलावा उन्होंने ऑल्टकॉइन्स की जरूरत पर भी सवाल खड़ा किया है। वे इस बात से बहुत हैरान हैं कि इतनी ज्यादा अलग अलग क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं। 

अपने इस बयान के बाद सेठ Microsoft के को-फाउंडर बिल गेट्स और Berkshire Hathaway के सीईओ वॉरेन बफेट के साथ शामिल हो गए हैं। इससे पहले बिल गेट्स ने कहा था कि फिलहाल सर्कुलेशन में जितने भी कॉइन हैं, वे उन्हें केवल 25 डॉलर में खरीदना चाहेंगे। सेठ ने इसके साथ ही सोने की तारीफ की है और कहा कि हर निवेशक को कम से कम थोड़ा बहुत गोल्ड तो अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में रखना ही चाहिए। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Seth Klarman, Elon Musk, Bitcoin, Gold, Crypto investment

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.