अरबपति Mark Cuban का 80 प्रतिशत नया निवेश क्रिप्टोकरेंसी में, जानें किस क्रिप्टो से है लगाव

अरबपति निवेशक के पास खुद एक विविध क्रिप्टो पोर्टफोलियो है। इसमें Bitcoin, Ether, Dogecoin और अन्य बड़े altcoins शामिल हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Mark Cuban के क्रिप्टो पोर्टफोलियो में Bitcoin, Ether, Dogecoin शामिल
  • क्यूबन को क्रिप्टोकरेंसी स्पेस के जबरदस्त सपोर्टर के तौर पर देखा जाता है
  • NBA की डलास मावेरिक्स (Dallas Mavericks) टीम के मालिक हैं क्यूबन

Mark Cuban के क्रिप्टो पोर्टफोलियो में Bitcoin, Ether, Dogecoin और अन्य बड़े altcoins शामिल हैं

अरबरति अमेरिकी निवेशक मार्क क्यूबन (Mark Cuban) ने खुलासा किया है कि शार्क टैंक के अलावा, उनके 80 प्रतिशत नए निवेश क्रिप्टोकरेंसी में हैं। उन्होंने यह जानकारी डेली शो के पूर्व होस्ट जॉन स्टीवर्ट (John Stewart) के साथ पॉडकास्ट रिकॉर्ड करते समय दी। NBA की डलास मावेरिक्स (Dallas Mavericks) टीम के मालिक क्यूबन को पहले से ही क्रिप्टो मार्केट के जबरदस्त सपोर्टर के रूप में देखा जाता है। क्यूबन का मानना ​​​​है कि Bitcoin नए जमाने का गोल्ड बनेगा, जबकि Ethereum हमारे पास असल करेंसी के सबसे करीब है।

63 वर्षीय शार्क टैंक निवेशक क्रिप्टोकरेंसी के डीसेंट्रलाइज़्ड एलिमेंट से काफी प्रभावित हैं। क्यूबन ने स्टीवर्ट को बताया कि “मैं अभी जो निवेश कर रहा हूं वह पारंपरिक बिजनेस में नहीं है। मेरे द्वारा किए गए निवेश का 80 प्रतिशत जो गैर-शार्क टैंक हैं, क्रिप्टोकरेंसी में हैं।" क्यूबन ने स्वीकारा है कि क्रिप्टोकरेंसी स्पेस अभी भी बढ़ रहा है। उन्होंने क्रिप्टो स्पेस में मौजूदा संदेहपूर्ण भावना की तुलना 1995 में इंटरनेट को लेकर लोगों की उम्मीदों से की है।
 

उन्होंने आगे कहा "[क्रिप्टोकरेंसी] को समझना मुश्किल है और यह एक परेशानी है, लेकिन अब से दस साल बाद, ये एप्लिकेशन अपनी खुद की अर्थव्यवस्था बनाएंगे, और इंटरनेट के [शुरुआती] दिनों की तरह, युवा पीढ़ी इसे पहले समझेगी। यह क्रिप्टोकरेंसी के लिए 1995 के समय की तरह होगा।"

उनकी बास्केटबॉल टीम Dogecoin में अपने बिजनेस के लिए पेमेंट स्वीकार करने वाली पहली टीम्स में से एक थी। क्यूबन ने कहा कि इसके पहले महीने के बाद DOGE पेमेंट में 550 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।
Advertisement

अरबपति निवेशक के पास खुद एक विविध क्रिप्टो पोर्टफोलियो है। इसमें Bitcoin, Ether, Dogecoin और अन्य बड़े altcoins शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  11. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.