अमिताभ बच्चन बने क्रिप्टो-स्पेस से जुड़ने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी!

CoinDCX कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बच्चन, जो अब भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के ब्रांड एंबेसडर हैं, क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

अमिताभ बच्चन बने क्रिप्टो-स्पेस से जुड़ने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी!

अमिताभ बच्चन इस साल नवंबर तक अपने स्वयं के एनएफटी को भी रोल आउट कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी का प्रचार करेंगे अमिताभ बच्चन!
  • बच्चन नॉन फंजीबल टोकन (एनएफटी) के क्षेत्र में भी प्रवेश करेंगे।
  • क्रिप्टो की दुनिया में कई सेलिब्रिटी निवेशक पहले से ही शामिल हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन क्रिप्टो-स्पेस में आने वाले लेटेस्ट सेलिब्रिटी बन गए हैं। CoinDCX कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बच्चन, जो अब भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के ब्रांड एंबेसडर हैं, क्रिप्टोकरेंसी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करेंगे। मगर ऐसा नहीं है कि वह क्रिप्टोकरेंसी में एक्टिव तौर पर भाग लेने वाले भारत या दुनिया भर में एकमात्र बड़ी हस्ती हैं। मगर इससे यह जरूर समझ में आता है कि भारत उन देशों में से शामिल है जहां वियतनाम, पाकिस्तान और यूक्रेन के साथ क्रिप्टो स्पेस का तेजी से विस्तार हो रहा है।

बच्चन नॉन फंजीबल टोकन (एनएफटी) के क्षेत्र में भी प्रवेश करेंगे। ये डिजिटल ऐसेट्स हैं जो कला, संगीत, इन-गेम आइटम और वीडियो जैसी अन्य वस्तुओं के बीच यूनीक ऑबजेक्ट्स को रीप्रेजेंट करती हैं - जिन्हें क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके एक कलेक्टिबल के रूप में खरीदा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टों में हाल ही में खुलासा हुआ है कि ये अनुभवी एक्टर इस साल नवंबर तक अपने स्वयं के एनएफटी को रोल आउट कर सकते हैं। जिसमें उनकी पहचान से जुड़ी कुछ सबसे अनोखी और एक्सक्लूसिव आर्टवर्क शामिल हैं।

रैपर Snoop Dogg और अमेरिकी टीवी शो होस्ट Steve Harvey सहित कई विदेशी कलाकार पहले ही क्रिप्टो-स्पेस में कूद चुके हैं, अब भारतीय सेलेब्स के बीच भी यह ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। Marketmind की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री सनी लियोन ने भी कथित तौर पर सितंबर में क्रिप्टो में निवेश किया है। ऐसा करने वाली वह पहली बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं।

यहां तक कि एनएफटी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Colexion ने हाल ही में सुनील शेट्टी, आमिर अली, मीका सिंह, और सिद्धू मूसेवाला सहित भारतीय कलाकारों को इसके मार्केटप्लेस का हिस्सा बनने के लिए साइन किया है।

इंडियन ट्रेड बॉडी Nasscom की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल क्रिप्टो टेक मार्केट 2026 तक 2.3 बिलियन डॉलर (लगभग 17,087 करोड़ रुपये) की वैल्यू तक पहुंच सकती है। भारत के लिए, रिपोर्ट ने क्रिप्टो टेक बाजार के वैल्यूएशन की 2030 तक 241 मिलियन डॉलर (करीब 1,790 करोड़ रुपये) तक पहुंचने की भविष्यवाणी की है। मई में हुए मार्केट क्रैश के बाद निवेशकों की सांसें अटक गई थीं कि मार्केट का भविष्य क्या होगा, मगर अब दुनियाभर में क्रिप्टो अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »