‘क्रिप्‍टो स्कैम’ में अमेरिकी टीवी स्‍टार Kim Kardashian का नाम, दो खिलाड़‍ियों पर भी आरोप

आरोप हैं कि इन्‍होंने कथित तौर पर एक पंप एंड डंप स्‍कीम में हिस्‍सा लिया, जो इथीरियममैक्स (EMAX) नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी के आसपास फोकस्‍ड थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 18:22 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी राज्य उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के उल्लंघन का है आरोप
  • सेलिब्रिटी ने इथीरियममैक्स को प्रमोट किया, जिससे निवेशक प्रभावित हुए
  • निवेशकों ने इथीरियममैक्‍स में निवेश किया, उन्‍हें नुकसान झेलना पड़ा

कार्दशियन ने जून 2021 में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर EMAX के बारे में पोस्ट किया था।

Photo Credit: Facebook/Kim Kardashian

अमेरिका में हुए एक कथित क्र‍िप्‍टो घोटाले में कई हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी जांच के दायरे में हैं। हाल ही में दायर किए गए मुकदमे में ये सेलिब्रिटी कानूनी जांच का सामना कर रहे हैं। इनमें रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अमेरिकी मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर (Floyd Mayweather) और NBA खिलाड़ी पॉल पियर्स (Paul Pierce) शामिल हैं। आरोप हैं कि इन्‍होंने कथित तौर पर एक पंप एंड डंप स्‍कीम में हिस्‍सा लिया, जो इथीरियममैक्स (EMAX) नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी के आसपास फोकस्‍ड थी। दावा है कि जिन निवेशकों ने इस क्रिप्टोकरेंसी में अपना पैसा लगाया, उन्होंने अपनी पूंजी को बढ़ी हुई कीमतों पर गंवा दिया। 

आरोप है कि इन सेलिब्रिटीज ने अमेरिकी राज्य उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन किया। जांच में उस बेकार क्रिप्‍टोकरेंसी टोकन को बढ़ावा देने में इन नामचीन सेलिब्रिटी की भागीदारी का पता लगाया जाएगा।

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी के अधिकारियों ने कई सेलिब्रिटी प्रमोटरों के साथ सहयोग करते हुए सोशल मीडिया विज्ञापनों और अन्‍य तरह के प्रचार से इथीरियममैक्स के बारे में निवेशकों को झूठे बयान दिए। इसके साथ ही इथीरियममैक्स पर उनके कंट्रोल की बात को छुपाया गया। 

कार्दशियन ने जून 2021 में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर EMAX के बारे में पोस्ट किया था। उनके 270 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह पोस्‍ट 24 घंटे तक देखा गया था। 
Advertisement

इस पोस्‍ट के स्‍क्रीनशॉट को केस में जोड़ा गया है। कार्दशियन की पोस्‍ट में लिखा है, ‘क्या आप लोग क्रिप्टो में हैं???? यह फाइनेंशियल एडवाइज नहीं है, लेकिन मेरे दोस्तों ने मुझे इथीरियममैक्स टोकन के बारे में बताया है। कार्दशियन ने अपनी पोस्‍ट में स्वाइप-अप ऑप्‍शन को भी जोड़ा था। यह इथीरियममैक्स में दिलचस्‍पी रखने वालों को सीधे ‘EMAX कम्‍युनिटी में शामिल होने' के लिए रीडायरेक्‍ट कर सकता था। माना जाता है कि इस पोस्‍ट की वजह से EMAX टोकन के वैल्‍यू में 1370 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई। 
Advertisement

NBA के पूर्व खिलाड़ी पॉल पियर्स ने भी 26 मई को ट्विटर पर EMAX टोकन का प्रचार किया। उन्‍होंने टोकन से जुड़ा एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, ‘@ESPN मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है। मुझे @ethereum_max मिला है। मैंने पिछले एक महीने में इस क्रिप्टो के साथ अधिक पैसा कमाया, जितना मैंने एक साल में कमाया था। 
इन हाई प्रोफाइल लोगों के प्रचार के बाद 15 जुलाई, 2021 को EMAX टोकन की वैल्‍यू 98 फीसदी तक गिर गई और यह 0.000000017 डॉलर (लगभग 0.0000013 रुपये) के न्‍यूनतम लेवल पर आ गया। CoinMarketCap के अनुसार,  वर्तमान में हरेक EMAX टोकन लगभग 0.000000016 डॉलर (0.0000012 रुपये) पर कारोबार कर रहा है। इस टोकन का कुल बाजार पूंजीकरण 25,678,437 डॉलर (लगभग 189.7 करोड़ रुपये) है। 
Advertisement

इस मामले में अभी तक किसी आरोपी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। मुकदमा करने वाले निवेशकों के ग्रुप ने उनको हुए नुकसान के लिए राहत की मांग की है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.