Cryptocurrency मार्केट में आया ‘एलियन शीबा इनु’, एक दिन में देखा 500 प्रतिशत का उछाल

एलियन शीबा इनु, क्रिप्टो टोकन के रूप में बेहद नया है। इसमें कोई घोटाला है, ऐसा फ‍िलहाल नहीं कहा जा सकता।

Cryptocurrency मार्केट में आया ‘एलियन शीबा इनु’, एक दिन में देखा 500 प्रतिशत का उछाल

पिछले सात दिनों में इस करेंसी में 1300 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ख़ास बातें
  • 9 जनवरी को एक ही दिन में इस करेंसी ने 500 फीसदी की बढ़ोतरी देखी
  • उससे पहले यह करेंसी रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर ट्रेडिंग कर रही थी
  • इस कॉइन को पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में एक नई मीम कॉइन की चर्चा है। नाम है- एलियन शीबा इनु (ASHIB)। कॉइन का नाम सुनकर ऐसा लगता है कि यह सिक्‍का शीबा इनु से प्रेरित है। इस अनजान क्रिप्‍टो टोकन की वैल्‍यू में पिछले एक सप्ताह में 1344% की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिनमें शुरुआत में क्रिप्‍टो असेट्स की पॉपुलैरिटी में उछाल आया। फ‍िर उनमें से कुछ पोंजी स्‍कीम बन गईं। उनके निवेशकों को हजारों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा। 

एलियन शीबा इनु, क्रिप्टो टोकन के रूप में बेहद नया है। इसमें कोई घोटाला है, ऐसा फ‍िलहाल नहीं कहा जा सकता। इस कॉइन के बारे में ज्‍यादा जानकारी भी उपलब्‍ध नहीं है। ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि इस क्रिप्‍टो टोकन ने जो रफ्तार देखी थी, वह पिछले 48 घंटों में एक तरह से ठहर सी गई है। 

CoinGecko के अनुसार, एलियन शीबा इनु के वैल्‍यू में 9 जनवरी को एक ही दिन में 500 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। उससे पहले यह करेंसी रिकॉर्ड निचले स्‍तर पर ट्रेडिंग कर रही थी और अचानक इसकी वैल्‍यू बढ़ गई। हालांकि तब से इसके मुनाफे में धीरे-धीरे गिरावट आई है, लेकिन पिछले सात दिनों में इस करेंसी में 1300 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

एलियन शीबा इनु वेबसाइट का दावा है कि उसके डेवलपर्स ‘तीन फ्लैगशिप यूटिलिटी प्रोजेक्‍ट्स' पर काम कर रहे हैं। यह प्ले-टू-ईयर गेम के लिए नॉन फंजिबल टोकन (NFT) कैरेक्‍टर का एक कलेक्‍शन है। इस कॉइन को पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था। बहुत सारे एक्सचेंजों पर इसका कारोबार अभी नहीं होता है। 574,803 डॉलर (लगभग 4.2 करोड़ रुपये) के बाजार पूंजीकरण के साथ यह कॉइन CoinMarketCap पर 3,673वीं रैंक पर काबिज है।

इसी तरह से पिछली बार हमने एक नई क्रिप्टोकरेंसी को आसमान छूते हुए देखा था, लेकिन निवेशकों को उस करेंसी ने तगड़ा झटका दिया। नवंबर 2021 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्क्विड गेम' से प्रेरित SQUID क्रिप्टोकरेंसी ने 99.99 प्रतिशत की गिरावट के बाद एक घोटाले की आशंका को जन्‍म दिया। SQUID क्रिप्टोकरेंसी ने भी एक दिन में 600 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जिसके बाद अनजान क्रिएटर 3.3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) लेकर गायब हो गए। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »