CoinDCX के बाद अब Unocoin ने की Crypto पर टैक्स और TDS घटाने की मांग

Unocoin के को-फाउंडर और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने एक ट्वीट के जरिए कहा, "आजकल मैं ऐसे ट्रेडर्स से मिल रहा हूं जो भारत में व्यापार करना केवल इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि वे सरकार द्वारा लगाए गए टीडीएस को झेल नहीं पा रहे हैं

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2022 09:46 IST
ख़ास बातें
  • 2022-23 के बजट में सरकार ने क्रिप्टो से जुड़े टैक्स नियमों को स्पष्ट किया
  • सरकार ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर होने वाले प्रोफिट पर 30% टैक्स लगाया है
  • खबर है कि सरकार क्रिप्टो बिजनेस से जुड़ा टैक्स सिस्टम और कड़ा बनाएगी

सरकार ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर होने वाले प्रोफिट पर 30% टैक्स लागू किया है

क्रिप्टोकरेंसी को दुनियाभर में रेगुलेट किया जा रहा है। एक तरफ, जहां दुनिया के कई देशों में क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है तो वहीं, कई देशों में Crypto को मुख्य धारा की करेंसी के समान दर्जा दिया जा रहा है। भारत में भी सरकार ने क्रिप्टो रेगुलेशन के लिए कई कदम उठाए हैं लेकिन इंडस्ट्री के दिग्गज क्रिप्टोकरेंसी पर भारत सरकार के रुख से सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के प्रतिनिधि सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी पर लगाए गए टैक्स डिडक्शन एट सोर्स यानि कि TDS को कम करवाना चाहते हैं। साल 2022-23 के लिए सरकार ने बजट में क्रिप्टोकरेंसी पर 1% TDS लगाने का प्रावधान किया है। भारत में क्रिप्टो दिग्गज सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है, और वे इसे 0.01% से 0.05% की रेंज में लाना चाहते हैं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के प्रतिनिधियों ने कहा है कि टीडीएस बहुत ज्यादा है, इससे निवेशक मार्केट से दूरी बनाना शुरू कर देंगे जिससे वॉल्यूम पर बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। 

भारत की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज्स में एक Unocoin के को-फाउंडर और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने एक ट्वीट के जरिए कहा, "आजकल मैं ऐसे ट्रेडर्स से मिल रहा हूं जो भारत में व्यापार करना केवल इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि वे सरकार द्वारा लगाए गए टीडीएस को झेल नहीं पा रहे हैं। इस तरीके से सरकार को राजस्व में कोई मुनाफा नहीं होने वाला है। यहां तक कि सरकार के लिए भी यह सारा खेल वॉल्यूम का ही है।"

Advertisement
इस बीच, खबर है कि सरकार क्रिप्टोकरेंसी बिजनेस से जुड़े टैक्स सिस्टम को और कड़ा बनाने जा रही है। पिछले हफ्ते की रिपोर्ट्स मानें तो, भारतीय टैक्स अथॉरिटी क्रिप्टो गतिविधियों को 28% GST स्लैब के अंतर्गत डालना चाहती है। यह कैटिगरी सामान्यतया गैर जरूरी और लग्जरी एक्टिविटी जैसे सट्टा, जुआ और घुड़ दौड़ आदि के लिए बनाई गई है। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि 1 प्रतिशत टीडीएस लगाना रिटेल ट्रेडर्स के लिए ठीक नहीं है। इससे उन्होंने नुकसान होने वाला है। 

पिछले हफ्ते ही CoinDCX की तरफ से भी इसी तरह का बयान सामने आया था जिसमें एक्सचेंज के सीईओ ने क्रिप्टोकरेंसी पर लगाए गए 1 प्रतिशत टीडीएस को बहुत ज्यादा बताया था। CoinDCX के को-फाउंडर और सीईओ सुमित गुप्ता ने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर सरकार 30% टैक्स ले रही है। यह बहुत ज्यादा है और इसे कम किया जाना चाहिए। 
Advertisement

गुप्ता ने कहा, "इंडस्ट्री के स्तर पर हम सरकार से बात कर रहे हैं। इस संबंध में हमने सरकार के सामने एक प्रेजेंटेशन भी सब्मिट की है। प्रजेंटेशन में हमने बताया है कि कैसे क्रिप्टो इनकम पर लगने वाला 30% टैक्स और 1 प्रतिशत TDS क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए हानिकारक होने वाला है। यह ट्रेडर्स के लिए कैपिटल को लॉक कर देगा और मार्केट से लिक्विडिटी खत्म हो जाएगी। अगर मार्केट में लिक्विडिटी नहीं रहेगी तो रिटेल निवेशकों को नुकसान होगा।"

2022-23 के बजट में सरकार ने क्रिप्टो से जुड़े टैक्स सिस्टम के बारे में काफी कुछ साफ कर दिया। सरकार ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर होने वाले प्रोफिट पर 30% टैक्स लागू कर दिया। यह टैक्स दर उतनी ही है जितनी कि लग्जरी ट्रेडिंग जैसे होर्स रेसिंग आदि पर लागू है। 
Advertisement

1 अप्रैल से होर्स रेसिंग में जीतने या इसी तरह के अन्य ट्रांजैक्शंस पर 30 प्रतिशत टैक्स का प्रावधान किया गया है, इसके साथ सेस और सरचार्ज भी लागू है। इनमें क्रिप्टोकरेंसी भी शामिल है। इस बार के बजट में वर्चुअल करेंसी पर एक साल के अंदर 10 हजार के ऊपर किए ट्रांजैक्शन पर 1 प्रतिशत का टीडीएस भी प्रस्तावित है। टीडीएस का प्रावधान 1 जुलाई से लागू हो जाएगा। क्रिप्टो इंडस्ट्री इसे 1% से घटाकर 0.01% - 0.05% की रेंज में लाना चाहती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CoinDCX, TDS, Crypto, Unocoin, unocoin chief, Crypto Tax in India

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.