Bitcoin को करेंसी के रूप में अपनाने पर IMF की मध्य अफ्रीकी गणराज्य को चेतावनी

वहीं, मध्य अफ्रीकी गणराज्य का मानना ​​है कि बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने से उसकी अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 5 मई 2022 19:36 IST
ख़ास बातें
  • कहा, इससे कानूनी और आर्थिक चुनौतियां सामने आएंगी
  • बिटकॉइन को करेंसी के रूप में अपना लिया है इस देश ने
  • अल साल्‍वाडोर के बाद ऐसा करने वाला दूसरा देश है

ऐसा करने वाला वह अल साल्‍वाडोर के बाद दूसरा देश बन गया है, जबकि पहला अफ्रीकी मुल्‍क है।

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कहा है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य द्वारा बिटकॉइन (Bitcoin) को करेंसी के रूप में अपनाने से कई चुनौतियां सामने आएंगी। IMF ने मैक्रोइकॉनमिक और कानूनी चिंताएं व्‍यक्‍त की हैं। ऐसा ही कुछ उसने अल साल्‍वाडोर को लेकर भी कहा था। दुनिया के सबसे गरीब देशों में रैंकिंग में आने वाले मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने पिछले हफ्ते क्रिप्‍टोकरेंसी को लीगल टेंडर का दर्जा दिया था। ऐसा करने वाला वह अल साल्‍वाडोर के बाद दूसरा देश बन गया है, जबकि पहला अफ्रीकी मुल्‍क है। 

आईएमएफ ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा कि आईएमएफ ने कहा है कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य (CAR) के बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने से कानूनी और आर्थिक चुनौतियां पैदा होंगी।
Advertisement

वहीं, अल साल्‍वाडोर की तरह से मध्य अफ्रीकी गणराज्य का भी मानना ​​है कि बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने से उसकी अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। यह बिटकॉइन को करेंसी के रूप में स्वीकार करने वाले देशों की एक नई लहर की शुरुआत हो सकती है। हालांकि देश के इस फैसले का अर्थ समझ में नहीं आता, क्‍योंकि WorldData के अनुसार साल 2019 में CAR में सिर्फ 4 फीसदी लोगों की इंटरनेट तक पहुंच थी। 

मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सरकार ने कहा है कि बिटकॉइन को अपनाने से उसकी अर्थव्यवस्था की रिकवरी होगी और विकास को गति मिलेगी, साथ ही देश को स्थिर करने में मदद मिलेगी। याद रहे कि एक दशक से चल रहे गृह युद्ध की वजह से यह देश लगभग तबाह हो गया है। 
Advertisement

CAR के अध्यक्ष फॉस्टिन अर्चेंज टौडेरा ने पिछले हफ्ते एक सर्वसम्मत संसदीय वोट के बाद क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने और देश में बिटकॉइन को कानूनी रूप से मान्य करेंसी बनाने के लिए कानून पर हस्ताक्षर किए। CAR के अधिकारियों ने यह भी कहा कि उनका देश क्रिप्‍टो को लेकर और भी कई योजनाओं पर आगे बढ़ रहा है। 
Advertisement

गौरतलब है कि अल साल्‍वाडाेर बिटकॉइन को करेंसी के रूप में अपनाने वाला दुनिया का पहला देश है। वहां के राष्‍ट्रपति नायब बुकेले क्रिप्‍टोकरेंसी के बड़े समर्थक माने जाते हैं। बिटकॉइन में लेनदेन के लिए वह एक वॉलेट भी शुरू करवा चुके हैं। इस कड़ी में अब अगला नाम जुड़ गया है CAR का।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.