बिटकॉइन चोरी की प्लानिंग करने वाले 2 युवक दो साल बाद गिरफ्तार

दोनों को 23 जून को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन मामले को व्हाइट प्लेन्स फेडरल कोर्ट में पेश किया गया

बिटकॉइन चोरी की प्लानिंग करने वाले 2 युवक दो साल बाद गिरफ्तार

वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 16 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • दोनों को आरोपियों को 23 जून को गिरफ्तार किया गया
  • अगले दिन मामले को व्हाइट प्लेन्स फेडरल कोर्ट में पेश किया गया
  • 2 साल तक चली मामले की जांच पड़ताल
विज्ञापन
अमेरिका में दो युवकों को बिटकॉइन की चोरी करने की योजना बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। दोनों 21 वर्षीय युवक लाखों डॉलर के बिटकॉइन चुराने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन इससे पहले कि वो इस चोरी को अंजाम देते, पुलिस ने उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। घटना दो साल पहले की है लेकिन इसकी जांच पड़ताल 2 साल लम्बी चली, जिसके बाद अब इन्हें गिरफ्तार किया गया है और मामला कोर्ट में पेश किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, वर्जिनिया के रहने वाले दो युवक न्यूयॉर्क में एक घर में घुसकर चोरी को अंजाम देने वाले थे। उनकी योजना थी कि वे फैमिली के घर में घुसकर उनको बंधक बनाएंगे और फिर प्राइवेट की का कोड बताने के लिए उन पर जोर डालेंगे। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस, साउथ डिस्ट्रिक्ट न्यूयॉर्क ने जारी एक प्रेस रिलीज में इसकी सूचना दी। डिपार्टमेंट ने बताया कि डॉमिनिक पिनेड़ा और शॉन मॉर्गन को आधी रात में क्रिप्टोकरेंसी चोरी की प्लानिंग करते हुए पकड़ा गया है। 

अमेरिका के अटॉर्नी जनरल डामियन विल्सन ने कहा कि, जैसा कि मामले में आरोप लगाया गया है, बचाव पक्ष ने आधी रात में घर में घुसने की प्लानिंग की और घर के लोगों को बंधक बनाकर उस कोड को पूछने की सोची जिसमें, उनके अनुसार लाखों डॉलर की बिटकॉइन करेंसी मौजूद थी। उन्होंने इन दोनों को पकड़ने के लिए FBI का धन्यवाद जताया और कहा कि अब उन दोनों को इन कथित कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों आरोपियों को 23 जून को गिरफ्तार किया गया और अगले दिन मामले को व्हाइट प्लेन्स फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। मामले के अनुसार, पिनडिया और मॉर्गन ने 18 से 24 मई 2020 के बीच यह प्लानिंग की। इसके लिए दोनों को क्या सजा दी जाएगी, यह जज के द्वारा तय किया जाएगा। तकनीकी रूप से साबित होने तक दोनों को निर्दोष माना जा रहा है। यह जांच पड़ताल दो साल तक चली जिसे एफबीआई वेस्ट चेस्टर काउंटी सेफ स्ट्रीट्स टास्क फोर्स ने चलाया था। इसमें कई एजेंसियों के खोजकर्ता जैसे न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, यूएस प्रोबेशन, इरविंग्टन पुलिस डिपार्टमेंट और ग्रीनबर्ग ड्रग एंड अल्कोहल टास्क फोर्स से शामिल थे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency theft, cryptocurrency news, bitcoin price
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »