Chandrayaan-3 Live Tracking : कहां तक पहुंचा है अपना चंद्रयान, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Chandrayaan-3 Live Tracking : चंद्रयान को उसके लक्ष्‍य के करीब ले जाने की पहली कवायद कल रात हुई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 14:26 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 की लाइव ट्रैकिंग कर रही इसरो
  • मिशन से जुड़े अपडेट्स शेयर किए जा रहे
  • चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है चंद्रयान-3

सबकुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश कर सकता है।

Photo Credit: ISRO

14 जुलाई को चांद के सफर पर निकला भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लगातार आगे बढ़ रहा है। रविवार की रात यह चंद्रमा के और करीब पहुंच गया। चंद्रयान-3 की लाइव ट्रैकिंग (Chandrayaan-3 Live Tracking) इसरो लगातार कर रही है और इससे जुड़े अपडेट्स शेयर किए जा रहे हैं। चंद्रयान को उसके लक्ष्‍य के करीब ले जाने की पहली कवायद कल रात हुई। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान के इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग' हुई। इसने चंद्रयान-3 को 4,313 किलोमीटर और आगे पहुंचा दिया। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसरो ने बताया है कि इस तरह की अगली कोशिश 9 अगस्त को की जाएगी। उस दिन दोपहर 1 से 2 बजे के बीच चंद्रयान के इंजनों की फ‍िर से ‘रेट्रोफायरिंग' होगी, ताकि चंद्रयान अपने लक्ष्‍य के और करीब पहुंच सके। 17 अगस्‍त तक ऐसी 3 और प्रक्रियाएं की जाएंगी। 

सबकुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश कर सकता है। शनिवार की शाम जब चंद्रयान ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया, तो मिशन के पूरा होने की उम्‍मीदें और बढ़ गईं। 
 

चंद्रयान-3 स्‍पेसक्राफ्ट ने इसरो को एक मैसेज भी भेजा। इसमें लिखा था, “MOX, ISTRAC, यह चंद्रयान-3 है। मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।'' चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो की सबसे बड़ी चुनौती रोवर प्रज्ञान के साथ ही लैंडिंग मॉड्यूल ‘विक्रम' को स्‍पेसक्राफ्ट के ‘प्रपल्शन मॉड्यूल' से अलग करना होगा। इस दौरान कोई भी गड़बड़ी होने पर मिशन में बाधा आ सकती है। 

इसराे ने 1 अगस्‍त की रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा की ओर रवाना किया था। इस मिशन का मसकद चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड कराना और वहां चहलकदमी की क्षमताओं को साबित करना है। अभी तक तीन देश- अमेरिका, सोवियत यूनियन और चीन चंद्रमा पर अपने मिशन लैंड करा पाए हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.