‘सेल्फी मोड’ के साथ Fujifilm Instax Mini 40 कैमरा भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Fujifilm Instax Mini 40 में ऑटोमेटिक एक्सपोज़र फीचर दिया गया है, जो कि आसपास की ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है। इसके अलावा, कैमरा ऑटोमेटिकली शटर स्पीड, फ्लैश आउटपुट और अन्य सेटिंग्स को शूटिंग कंडिशन के अनुसार ऑप्टिमाइज़ करता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Fujifilm Instax Mini 40 से ले सकते हैं सेल्फी
  • यह कैमरा Amazon पर खरीद के लिए लिस्ट है
  • 90 सेकेंड्स के अंदर कैमरे से फिल्म हो जाती है डेवलप

Fujifilm Instax Mini 40 में ऑटोमेटिक एक्सपोज़र मौजूद है

Fujifilm Instax Mini 40 कैमरा को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कैमरा मिनी पिक्चर फोर्मेट फिल्म को सपोर्ट करता है, जो कि कंपनी की इंस्टेंट कैमरा सीरीज़ का एडिशन है जो ऑन-द-स्पॉट फोटो प्रिंटिंग प्रदान करता है। इंस्टैक्स मिनी 40 में ऑटोमेटिक एक्सपोज़र, सेल्फी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें क्लासिक कैमरा डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें हाई-क्वालिटी लैदर जैसा टेक्सचर बॉडी और सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं। कैमरा में 60mm इंस्टैक्स लेंस दिया गया है, जो कि 30cm व इससे ज्यादा का फोकल लेंथ ऑफर करता है। इस कैमरे के द्वारा फिल्म डेवलप होने की टाइमिंग लगभग 90 सेकेंड्स लिस्ट है।
 

Fujifilm Instax Mini 40 price in India, availability

नए Fujifilm Instax Mini 40 इंस्टेंट प्रिंट कैमरा की कीमत भारत में 8,499 रुपये है। यह सिंगल ब्लैक टैक्सचर डिज़ाइन में आता है और यह भारतभर में कई चैनल्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। यह कैमरा Amazon पर खरीद के लिए लिस्ट है।
 

Fujifilm Instax Mini 40 specifications

Fujifilm Instax Mini 40 में दो AA साइज़ क्षारीय बैटरी पर काम करता है और इसमें डेवलप फोटो ऊपरी हिस्से में रोल होता है। इंस्टैक्ट मिनी 40 में ऑटोमेटिक एक्सपोज़र फीचर दिया गया है, जो कि आसपास की ब्राइटनेस को एडजस्ट करता है। इसके अलावा, कैमरा ऑटोमेटिकली शटर स्पीड, फ्लैश आउटपुट और अन्य सेटिंग्स को शूटिंग कंडिशन के अनुसार ऑप्टिमाइज़ करता है। जिससे अंधेरे में भी इसके द्वारा फोटो लेना काफी आसान हो जाता है।

FujiFilm Instax Mini 40 में “selfie mode” दिया गया है। यूज़र्स सेल्फी लेने के लिए इसे स्टार्ट करने के बाद कैमरा लेंस के सामने वाले एज को बाहर निकाल सकते हैं। प्रिंट होने के बाद डिफॉल्ट फोटो साइज़ जो कैमरे से बाहर निकलता है वो 62x46mm है। इसमें दो कॉम्पोनेंट, दो-एलिमेंट 60mm लेंस और 30cm व उससे ज्यादा की फोकल लेंथ इंटीग्रेट की गई है। सेल्फी के लिए इसमें 30cm से 50cm की शूटिंग रेंज मौजूद है।
Advertisement

फुजीफिल्म इंस्टैक्स मिनी 40 में इलेक्ट्रोनिक शटर रेंज प्रोग्राम है, जिसकी रेंज 1/2 सेकेंड से 1/250 सेकेंड्स है। फिल्म इजेक्शन प्रक्रिया इसमें ऑटोमेटिक है, जिसे मैनुअली बदला नहीं जा सकता। कैमरे को यदि 5 मिनट तक इस्तेमाल न करें, तो यह अपने आप ही बंद हो जाता है जिससे कैमरे की बैटरी बचती है। कैमरे का डायमेंशन 104x121x65mm और बिना बैटरी, स्ट्रैप और फिल्म के इसका भार 330 ग्राम है
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.