Blackmagic Camera ऐप अब करेगा Xiaomi और OnePlus डिवाइस पर काम, ये हैं फीचर्स

Blackmagic डिजाइन ने हाल ही में एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए Blackmagic Camera ऐप की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 12:19 IST
ख़ास बातें
  • Blackmagic ने एंड्रॉइड डिवाइस के लिए Blackmagic Camera ऐप की घोषणा की है।
  • Blackmagic Camera ऐप अब Xiaomi और OnePlus यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है।
  • Blackmagic Camera ऐप सीधे मीडिया को सिंक करने का भी सपोर्ट करता है।

Blackmagic Camera मीडिया को सिंक करने का भी सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Blackmagic Design

Blackmagic ने हाल ही में एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए Blackmagic Camera ऐप की घोषणा की है। Blackmagic के डिजिटल फिल्म कैमरों के समान ऑपरेटिंग सिस्टम पर तैयार ब्लैकमैजिक कैमरा ऐप एंड्रॉइड यूजर्स को प्रोफेशनल टूल के एक सूट से लैस करता है। यह ब्लैकमैजिक क्लाउड का भी सपोर्ट करता है, जो दुनिया भर के एडिटर और कलरिस्ट के साथ आसानी से काम करता है। यह ऐप पहले Samsung Galaxy S23, S23 Plus, S23 Ultra या Galaxy S24, S24 Plus, S24 Ultra और Google Pixel 7, 7a, 7 Pro, 8 और 8 Pro जैसे Pixel और Galaxy स्मार्टफोन के साथ कंपेटिबल थी। आइए Blackmagic Camera के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Blackmagic Camera अब Google Play पर उपलब्ध


Advertisement
अब नई जानकारी यह है कि यह ऐप अब Xiaomi और OnePlus यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। आज Blackmagic Design ने ऑफशियल तौर पर एंड्रॉयड के लिए Blackmagic कैमरा 1.1 वर्जन अपडेट पेश करने की घोषणा की है। अब Xiaomi 13, Xiaomi 14, OnePlus 11, OnePlus 12, Samsung Galaxy S21 और S22, Google Pixel 6, 6 Pro और 6a समेत ज्यादा डिवाइस ऐप को सपोर्ट करेंगे।

नया वर्जन यूजर्स को यह देखने की सुविधा देगा कि वे बड़ी स्क्रीन पर क्या शूट कर रहे हैं, जिससे उन्हें फोकस और एक्सपोजर को सटीक तौर पर एडजेस्ट करने में मदद मिलेगी। इसे कई मॉनिटर्स से भी जोड़ा जा सकता है ताकि सेट पर मौजूद हर कोई रिकॉर्डिंग देख पाए। अपडेट कैमरे में फॉलो फोकस कंट्रोल भी जोड़ता है, जिससे यूजर्स लगातार शूटिंग के दौरान लेंस के फोकस प्वाइंट को बदल सकें, जो धीरे-धीरे फोकस को फोरग्राउंड या बैकग्राउंड में 3 प्रीसेट फोकस प्वाइंट के बीच खींच सकता है। इस प्रकार यह यूजर्स का ध्यान पिक्चर के कई एलिमेंट की ओर आकर्षित करने में मदद कर सकता है।
Advertisement

यह नया अपडेट ब्लैकमैजिक क्लाउड ऑर्गेनाइजेशन अकाउंट में सीधे मीडिया को सिंक करने का भी सपोर्ट करता है, जिससे ग्राहकों को लॉगिन करते हुए मीडिया को अपने पर्सनल अकाउंट या उनकी कंपनी के ऑग्रेनाइजेशन अकाउंट में सिंक करने का ऑप्शन चुनने की सुविधा मिलती है, जिससे वर्कफ्लो तेज हो जाता है। यह यूजर्स को रिकॉर्डिंग करते हुए स्क्रीन को डिम करने, कैप्चर हुई फोटो पर नॉयज रिडक्शन या शार्पनिंग अप्लाई करने और रिकॉर्डिंग के दौरान 3D LUT का इस्तेमाल करने की सुविधा भी देता है। इसके अलावा यह यूजर्स को फ्रेम रेट, शटर एंगल, व्हाइट बैलेंस और ISO जैसे कई पैरामीटर्स को आसानी से एडजेस्ट करने देता है।


Blackmagic Camera Features


Blackmagic Camera फीचर्स में HDMI मॉनिटरिंग, रिकॉर्डिंग और मॉनटिरिंग के लिए 3D LUT, पुल फोकस ट्रांसिशन कंट्रोल, ब्लैकमैजिक क्लाउड ऑर्गेनाइजेशन, ब्लैकमैजिक क्लाउड के अंदर अकाउंट लॉगिन, रिकॉर्डिंग करते हुए स्क्रीन को डिम करने की कैपेसिटी, ऑप्शनल इमेज नॉयज रिडक्शन, ऑप्शनल इमेज शार्पनिंग, ऑडियो लेवल पॉप-अप, जैपनीज ट्रांसलेशन, रिकॉर्डिंग करते हुए प्रॉक्सी जनरेट न करने की क्षमता, एक्सटरनल स्टोरेज समेत किसी भी लोकेशन पर क्लिप सेव करने की सुविधा और सामान्य परफॉर्मेंस में सुधार शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.