Zee5 HiPi शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लॉन्च, TikTok की कमी को करेगा पूरा

Zee5 HiPi की जानकारी सबसे पहले जुलाई में सामने आई थी, और अब एक महीने बाद Zee5 ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए इसका बीटा वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी ने नए यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करने के लिए 400 से अधिक इंफ्लूएंसर्स को अप्रोच किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अगस्त 2020 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Zee5 के HiPi की जानकारी पहले जुलाई में आई थी सामने
  • फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध होगी HiPi की सुविधा
  • Zee5 app में इंटीग्रेट होगा HiPi

कंपनी ने नए यूज़र्स को Zee5 HiPi की ओर आकर्षित करने के लिए 400 से अधिक इंफ्लूएंसर्स को किया है अप्रोच

Zee5 HiPi को शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि उन ऐप्स की लिस्ट में शामिल हो गया है जो TikTok जैसी सुविधा प्रदान करते हैं इसमें Instagram और YouTube जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं। बता दें, भारत में जून में 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था, जिसमें सबसे पॉपुलर ऐप टिकटॉक था। टिकटॉक के बैन होते ही इसके भारतीय विकल्प भी एक-एक करके सामने आने लगे, जिसमें कुछ नए और पुराने ऐप्स शामिल हैं जैसे Bolo Indya, Chingari, Mitron और Moj। Zee5 HiPi प्लेटफॉर्म को Zee5 app के तहत ही पेश किया गया है, जो फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध होगा। हालांकि, इसके IOS वर्ज़न पर अभी काम चल रहा है, जिसे कुछ समय बाद पेश किया जा सकता है। HiPi पर यूज़र्स 90 सेकेंड्स का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं, जिसमें उन्हें म्यूज़िक ट्रैक, फिल्टर व विजुअल इफेक्ट्स आदि लगाने की सुविधा प्राप्त होगी।

Zee5 HiPi की जानकारी सबसे पहले जुलाई में सामने आई थी, और अब एक महीने बाद Zee5 ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए इसका बीटा वर्ज़न पेश कर दिया है। कंपनी ने नए यूज़र्स को अपने प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करने के लिए 400 से अधिक इंफ्लूएंसर्स को अप्रोच किया है।

गौरतलब है कि HiPi लॉन्च करने का यह समय निश्चित रूप से काफी कठिन है, क्योंकि भारत में TikTok बैन होते ही कई ऐप्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच चुके हैं, जैसे Bolo Indya, Chingari, Mitron, Roposo, और ShareChat की Moj ऐप। हाल ही में Instagram ने भी अपना शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में Reels फीचर पेश किया है, जिसमें यूज़र्स टिकटॉक की अपनी शॉर्ट वीडियो बनाकर साझा करते हैं।

HiPi का अनुभव बिल्कुल बाकि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की तरह होने वाला है। इसमें वर्टिकल स्क्रोलिंग में 100 से भी ज्यादा वीडियो देखने के लिए उपलब्ध होंगी, जिन्हें आप लाइक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, Zee5 HiPi का इस्तेमाल केवल 18 साल या उससे ऊपर के यूज़र्स ही कर सकते है, हालांकि यह प्लेटफॉर्म केवल वेरिफिकेशन के लिए क्रिएटर से उसकी जन्म तिथि पूछेगा, फिलहाल साफ नहीं है कि यह नियम किस तरह लागू किया जाएगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Zee5 HiPi, HiPi, Zee5, TikTok alternative
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.