YouTube में आ रहा कमाल का फीचर! ऐप के अंदर ही शेयर कर सकेंगे वीडियो, चैटिंग की भी होगी सुविधा!

कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 21:13 IST
ख़ास बातें
  • YouTube ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है।
  • अब से पहले वीडियो शेयरिंग के लिए थर्ट पार्टी ऐप होती थी इस्तेमाल।
  • YouTube का नया फीचर टेस्टिंग फेज में।

वीडियो शेयरिंग का काम सीधे YouTube से ही किया जा सकेगा।

Photo Credit: Reuters

YouTube जल्द ही एक ऐसा फीचर लेकर आने वाला है जिससे इसके करोड़ों यूजर्स की समस्या का समाधान किया जा सकेगा। वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप में जल्द ही यूजर्स को ऐसा फीचर मिलेगा जिससे वीडियो शेयरिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इससे पहले यूजर्स को कोई वीडियो शेयर करने के लिए या तो थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता था, या फिर लिंक को कॉपी-पेस्ट करने के झंझट में पड़ना पड़ता था। लेकिन नया फीचर आ जाने से ऐप के अंदर से ही आप वीडियो को शेयर कर पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे यह फीचर और कब तक होगा यह रोलआउट। 

YouTube में जल्द ही यूजर को ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ऐप के अंदर ही चैट फीचर को भी शामिल करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यह दुनिया के कई हिस्सों में रोल किया जा सकता है। 

Advertisement

अब से पहले वीडियो शेयरिंग के लिए WhatsApp या Telegram जैसे थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन अब यह झंझट खत्म होने वाला है। जल्द ही यह वीडियो शेयरिंग का काम सीधे YouTube से ही किया जा सकेगा। मोबाइल ऐप में इस फीचर को जोड़ा जा रहा है। वीडियो शेयरिंग के साथ चैटिंग फीचर भी आने की खबर है जिसके बाद यूजर्स अपने दोस्तों के साथ ऐप में से ही चैट भी कर पाएंगे। 

Google के स्वामित्व वाली कंपनी ने का कहना है कि यह सबसे ज़्यादा रिक्वेस्ट की गई फीचर है। हालांकि अभी यह कुछ चुनिंदा देशों में टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। वर्तमान में आयरलैंड और पोलैंड में रहने वाले 18 साल या उससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए यह उपलब्ध है। ये यूजर्स अब भी उन अन्य ऐप्स के ज़रिए वीडियो शेयर कर पाएँगे जिनका वे पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं। टेस्ट ग्रुप में शामिल यूजर्स को नोटिफिकेशन बेल पर टैप करके ‘Share' विकल्प चुनना होगा। इसके बाद उन्हें एक इनवाइट लिंक मिलेगा, जिसे वे किसी दोस्त को भेज सकते हैं। जब दूसरा व्यक्ति इनवाइट स्वीकार करेगा, तो यूजर को नोटिफिकेशन मिल जाएगा। सभी यूजर्स के लिए अभी यह टेस्टिंग रूप में उपलब्ध नहीं है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.