YouTube ने खुद की पॉलिसी की उड़ाई धज्जियां, 9 वर्ष के बच्चे को हथियारों, गोली-बारी से जुड़े वीडियो दिखाए!

इनमें से कई वीडियो हिंसा, हथियारों और चाइल्ड सेफ्टी पर YouTube की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। इसके बावजूद, ऐसा प्रतीत होता है कि YouTube आयु-प्रतिबंधित करने या वीडियो को निकालने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2023 15:40 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म एक खास एग्लोरिद्म पर चलते हैं
  • ये यूजर्स को उनके यूसेज के हिसाब से वीडियो सजेस्ट करने का काम करते हैं
  • YouTube के अनुसार, प्लेटफॉर्म बच्चों को हिंसक वीडियो सजेस्ट नहीं करता है

रिसर्च का दावा है कि YouTube ने अपनी चाइल्ड सेफ्टी पॉलिसी का उल्लंघन किया है

वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म एक खास एग्लोरिद्म पर चलते हैं, जो यूजर्स को उनके यूसेज के हिसाब से वीडियो सजेस्ट करने का काम करते हैं। हालांकि, इसी एल्गोरिद्म के लिए YouTube आलोचनाओं के कठघरे में खड़ा हो सकता है। एक लेटेस्ट स्टडी में देखा गया है कि YouTube ने युवा गेमर्स के अकाउंट के लिए बंदूकें, स्कूल की शूटिंग और सीरियल किलर जेफरी डेहमर के बारे में एक फिल्म को बढ़ावा देने वाले वीडियो सजेक्ट किए। 

टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) की यह स्टडी YouTube के रिकमेंडेशन सिस्टम की सुरक्षा और युवा यूजर्स की भलाई पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंता बयां करती है। स्टडी में चार टेस्ट YouTube अकाउंट बनाए गए, जिनमें से दो की पहचान नौ वर्षीय लड़कों के रूप में और दो की पहचान 14 वर्षीय लड़कों के रूप में की गई। इन अकाउंट को असल युवाओं के समान चलाया गया और इनके जरिए गेमिंग प्लेलिस्ट देखकर वीडियो गेम में रुचि दिखाई गई।
Advertisement

रिसर्चर्स ने YouTube के एल्गोरिथम द्वारा इन अवयस्क अकाउंट के लिए सजेस्ट किए गए वीडियो का विश्लेषण किया, जिनमें से कुछ रिकमेंडेशन के हिसाब से गेमिंग टॉपिक पर थे, लेकिन कुछ बिल्कुल अलग और चिंताजनक थे।

YouTube का दावा रहता है कि प्लेटफॉर्म जिम्मेदार रिकमेंडेशन देता है, लेकिन इस रिसर्च ने कुछ और ही दिखाया। इसमें पाया गया कि YouTube ने सभी गेमर अकाउंट में शूटिंग और हथियारों से संबंधित कंटेंट को सजेस्ट किया। हालांकि, जिन अकाउंट ने सजेस्टेड वीडियो पर क्लिक किया, उन्हें बंदूक और शूटिंग से संबंधित काफी कंटेंट सजेस्ट किया गया। इन रिकमेंडेशन में स्कूल की गोलीबारी को दर्शाने वाले वीडियो, हथियारों को ऑटोमेटिक हथियारों में बदलने के तरीके और सीरियल किलर जेफरी डेहमर के बारे में एक फिल्म जैसे वीडियो शामिल थे।
Advertisement

इनमें से कई वीडियो हिंसा, हथियारों और चाइल्ड सेफ्टी पर YouTube की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। इसके बावजूद, ऐसा प्रतीत होता है कि YouTube आयु-प्रतिबंधित करने या वीडियो को निकालने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.