फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम

X ने फ्री और unverified अकाउंट्स के लिए नए डेली लिमिट्स लागू किए हैं। अब पोस्ट, रिप्लाइज, DM और फॉलोइंग पर लिमिट तय की गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2026 15:26 IST
ख़ास बातें
  • X पर फ्री अकाउंट्स के लिए पोस्ट और रिप्लाइज की सीमा तय हुई
  • यूजर्स अब प्रतिदिन अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे
  • प्लेटफॉर्म स्थिरता बनाए रखने के लिए X ने नए नियम लागू किए

X ने फ्री और unverified अकाउंट्स के लिए नए डेली लिमिट्स लागू किए हैं

Photo Credit: Bloomberg

X ने फ्री और अनवैरिफाइड अकाउंट्स के लिए नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन लिमिटेशन्स का मकसद प्लेटफॉर्म की स्टेबिलिटी बनाए रखना और सर्वर पर बढ़ते लोड को कम करना है। X के मुताबिक कुछ अकाउंट एक्शन पर लिमिट लगाने से सिस्टम डाउन होने और एरर पेज जैसी समस्याओं को कम किया जा सकेगा। ये लिमिट्स वेब, मोबाइल ऐप और थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म समेत सभी डिवाइसेज पर लागू होंगी।

X ने डायरेक्ट मैसेज, पोस्ट्स, रिप्लाइज, ईमेल बदलाव और फॉलोइंग जैसी कई एक्टिविटीज पर लिमिट तय की है। X के मुताबिक यूजर्स एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं Unverified अकाउंट्स के लिए प्रतिदिन 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज की लिमिट रखी गई है।

X ने यह भी बताया कि कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन तक रहेगी। हालांकि यह सीमा छोटे-छोटे समय अंतराल में भी लागू की जाएगी। यानी यूजर्स लगातार बहुत ज्यादा पोस्ट नहीं कर पाएंगे।

इसके अलावा अकाउंट से जुड़े ईमेल एड्रेस को एक घंटे में अधिकतम चार बार बदला जा सकेगा। वहीं फॉलो करने की डेली लिमिट 400 अकाउंट्स तय की गई है। कंपनी के मुताबिक किसी अकाउंट द्वारा कुल 5,000 अकाउंट्स फॉलो करने के बाद आगे की फॉलोइंग पर एक्स्ट्रा लिमिट्स लागू हो सकती हैं।

X ने यह भी साफ किया है कि थर्ड-पार्टी ऐप्स से किए गए API रिक्वेस्ट्स भी लिमिट में गिने जाएंगे। अगर कोई यूजर कई थर्ड-पार्टी सर्विसेज को अपने X अकाउंट से जोड़ता है, तो उसकी API लिमिट तेजी से खत्म हो सकती है।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक भारी ट्रैफिक के दौरान इन सीमाओं को अस्थायी रूप से और कम भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अपडेट्स X के ऑफिशियल स्टेटस पेज पर शेयर किए जाएंगे।

अगर कोई यूजर तय सीमा पार कर देता है, तो X उसकी स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाएगा। हालांकि ये प्रतिबंध स्थायी नहीं होंगे। ज्यादातर लिमिटेशन्स समय आधारित हैं, इसलिए कुछ समय इंतजार करने के बाद यूजर दोबारा वही एक्शन कर सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.