WhatsApp इस देश में Facebook के साथ शेयर नहीं करेगा डेटा, पॉलिसी में हुआ बदलाव

लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप यूरोपियन रिज़न के यूज़र्स का डेटा फेसबुक के साथ शेयर नहीं करेगा। यह जानकारी खुद यूरोप की व्हाट्सऐप पॉलिसी डायरेक्टर Niamh Sweeney ने दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जनवरी 2021 18:25 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी से होगी लागू
  • यूरोप में Facebook के साथ साझा नहीं होगा व्हाट्सऐप यूज़र्स का डेटा
  • पॉलिसी को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए अपडेट किया गया है
WhatsApp पिछले कुछ दिनों से अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते आलोचनाओं में घिरा हुआ है। दरअसल, कंपनी की इस नई पॉलिसी के तहत यूज़र्स का डेटा Facebook के साथ शेयर किया जाने वाला है, यह नई पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होने जा रही है। हालांकि, कंपनी के इस नए कदम के कारण व्हाट्सऐप को काफी नुकसान भी झेलना पड़ रहा है, बड़ी संख्या में यूज़र्स व्हाट्सऐप को छोड़ दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का सहारा ले रहे हैं जैसे Signal और Telegram आदि। लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि कंपनी बढ़ते नुकसान को देख अपने कदम पीछे खींच रही है। जी हां, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप यूरोपियन रिज़न के यूज़र्स का डेटा फेसबुक के साथ शेयर नहीं करेगा। यह जानकारी खुद यूरोप की व्हाट्सऐप पॉलिसी डायरेक्टर Niamh Sweeney ने दी है।
 

Niamh Sweeney ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि WhatsApp यूरोपियन रिज़न के यूज़र्स का डेटा फेसबुक के साथ शेयर नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि इस अपडेट के बाद भी यूरोप में व्हाट्सऐप की डेटा शेयर करने की प्रैक्टिस में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। व्हाट्सऐप अपने उत्पादों या विज्ञापनों को बेहतर बनाने के लिए यूरोपियन रिज़न व्हाट्सऐप यूज़र्स का डेटा Facebook के साथ साझा नहीं करेगा।

आपको बता दें, व्हाट्सऐप ने मंगलवार को अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को लेकर सफाई जारी की थी। फेसबुक की पैरेंट मैसेंजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने अपने बयान में कहा था कि उसकी पॉलिसी में हालिया बदलावों से दोस्तों या फिर फैमिली मेंबर्स के साथ किए गए आपके मैसेज की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। व्हाट्सऐप ने कहा कि मार्केट में उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कई तरह की गलत अफवाहें चल रही है, जो बिल्कुल सच नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह इन सभी अफवाहों का खंडन करते हैं और वह यूजर्स के प्राइवेट मैसेज को एंड टू एंड इनक्रिप्शन के जरिए सिक्योर रखना जारी रखेगी।   

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। इसकी सूचना सभी यूज़र्स को ऐप के जरिए दी जा रही है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूज़र्स को नई पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए 8 फरवरी तक का समय दिया है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यदि कोई यूज़र इस पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करेगा तो उसका अकाउंट डिलीट हो जाएगा। पॉलिसी को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए अपडेट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp privacy, WhatsApp privacy policy update, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.