WhatsApp से करें ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉल, यह है तरीका

अब आप WhatsApp से ग्रुप वॉयस और ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस फीचर को सभी व्हाट्सऐप यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 31 जुलाई 2018 11:40 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग में सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले पाएंगे
  • WhatsApp पर यूज़र हर दिन 2 बिलियन मिनट कॉलिंग करते हैं
  • WhatsApp पर वीडियो कॉल की सुविधा 2016 से मौज़ूद है

ग्रुप कॉलिंग फीचर WhatsApp के सभी यूज़र के लिए लाइव

अब आप WhatsApp से ग्रुप वॉयस और ग्रुप वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस फीचर को सभी व्हाट्सऐप यूज़र के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। ग्रुप कॉलिंग फीचर की पहली झलक बीते साल अक्टूबर में मिली थी। इसके बाद Facebook ने मई में आयोजित एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस फीचर को लेकर आधिकारिक ऐलान किया। WhatsApp का नया फीचर अब दुनिया भर के यूज़र के लिए आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध है। बता दें कि ग्रुप कॉलिंग में एक वक्त पर सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले सकते हैं। दावा है कि WhatsApp पर यूज़र हर दिन 2 बिलियन मिनट कॉलिंग करते हैं। ऐसे में नए ग्रुप कॉलिंग फीचर को लेकर मांग बहुत दिनों से थी।

WhatsApp पर वीडियो कॉल की सुविधा 2016 से मौज़ूद है। लेकिन सिर्फ 2 लोग ही इसमें हिस्सा ले सकते थे। अब व्हाट्सऐप आईओएस और एंड्रॉयड ऐप पर यूज़र ग्रुप वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि व्हाट्सऐप ग्रुप कॉलिंग में सर्वाधिक चार लोग हिस्सा ले पाएंगे। WhatsApp का दावा है कि नया फीचर कमज़ोर नेटवर्क होने पर भी अच्छा काम करेगा। इस मैसेजिंग ऐप के सभी चैट की तरह ग्रुप कॉलिंग भी पूरी तरह से इनक्रिप्टेड रहेगा।

ग्रुप कॉल के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सऐप में वीडियो या वॉयस कॉल शुरू करना होगा। इसके बाद आपको टॉप में बायीं तरफ एक बटन नज़र आएगा। यहीं से और यूज़र को कॉल में जोड़ा जा सकता है। आप जैसे ही किसी के साथ कॉल में कनेक्ट होते हैं, आपको टॉप में दायीं तरफ एड पर्सन का विकल्प नज़र आएगा। इसके बाद अगर तीसरा यूज़र आपके कॉल को एक्सेप्ट कर लेता है तो दोनों ही नाम कॉमा के साथ नज़र आएंगे। आप ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल के दौरान कुल चार लोगों को जोड़ पाएंगे। ध्यान रहे कि इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से WhatsApp ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा।

तुलना में फेसबुक मैसेंजर में 50 लोग ग्रुप वीडियो कॉल में हिस्सा ले सकते हैं और स्काइप पर इसकी सीमा 25 है। दूसरी तरफ, स्नैपचैट में 16 और ऐप्पल के फेसटाइम में 32 यूज़र को ग्रुप कॉल का हिस्सा बनाने की सुविधा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.