व्हाट्सऐप टिप्स जो बनाएंगे आपकी ज़िंदगी को और आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 15:49 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप भारत का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है
  • आज की तारीख में यह स्मार्टफोन पर बातचीत का सबसे अहम ज़रिया है
  • इस ऐप में कई काम के फ़ीचर है
व्हाट्सऐप भारत का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। आज की तारीख में यह स्मार्टफोन पर बातचीत का सबसे अहम ज़रिया है। इस ऐप में कई काम के फ़ीचर है जिसकी वजह से भारत के 20 करोड़ यूज़र व दुनिया भर के 120 करोड़ यूज़र आसानी से इस्तेमाल कर पाते हैं। लेकिन हर यूज़र इन फ़ीचर के बारे में नहीं जानता। संभव है कि आप भी उनमें से एक हों। घरबाइए मत! हम आपको ऐसे फ़ीचर के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से चैट करना पहले की तुलना में और आसान व मज़ेदार हो जाएगा। व्हाट्सऐप के 6 मज़ेदार फ़ीचर के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहिए।

1. व्हाट्सऐप पर आसान टेक्स्ट फॉर्मेट
व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट को फॉर्मेट करने की सुविधा भी मिलती है। आप चाहें तो किसी भी टेक्स्ट को बोल्ड, इटेलिसाइज़ और स्ट्राइकथ्रू कर सकते हैं। यह सब स्पेशल कैरेक्टर के ज़रिए संभव है।

बोल्ड टेक्सटः टेक्स्ट के आगे पीछे एस्ट्रिक्स साइन लगा दें (*bold*)
इटेलिसाइज़: टेक्स्ट के आगे पीछे अंडरस्कोर साइन लगा दें (_italics_)
स्ट्राइकथ्रू: टेक्स्ट के आगे पीछे टाइलड्स जोड़ें (~tilde~)
Advertisement

वैसे, यह मैनुअल तरीका बहुत सुविधाजनक नहीं था। व्हाट्सऐप ने इस कमी को लेटेस्ट बीटा अपडेट के ज़रिए दूर कर दी है। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.12.535 या बाद के वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले यूज़र सेटिंग्स में जाकर इन फॉर्मेट को चुन सकते हैं।
 

2. व्हाट्सऐप मैसेज को एक बार में कई कॉन्टेक्ट को फॉरवर्ड करना
Advertisement
पहले व्हाट्सऐप में एक बार में सिर्फ एक कॉन्टेक्ट को ही मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा थी। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल के आखिर से यूज़र को एक बार में ही कई यूज़र और ग्रुप को मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा मुहैया करा दी थी। इसके लिए आपको मैसेज को सेलेक्ट करना है, फिर फॉरवर्ड बटन पर टैप करें और इसके बाद उन यूज़र और ग्रुप को चुनें जिसे मैसेज भेजना है।
 

3. कई व्हाट्सऐप यूज़र को मैसेज ब्रॉडकास्ट करने का तरीका
Advertisement
कई बार ऐसा होता है कि आप किसी खास मैसेज को एक बार में कई यूज़र को भेजना चाहते हैं। और आपके सामने मुश्किल यह है कि वे सारे यूज़र किसी खास ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में हर यूज़र को एक-एक करके मैसेज भेजना परेशान करने वाला हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में व्हाट्सऐप ब्रॉडकास्ट के फ़ीचर के ज़रिए आप एक साथ सर्वाधिक 256 लोगों को मैसेज भेज सकते हैं। हालांकि, इसके लिए वे यूज़र आपके कॉन्टेक्ट का हिस्सा ज़रूर होने चाहिए।

एंड्रॉयड पर इस फ़ीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए स्क्रीन में टॉप पर दिख रहे तीन बिंदी वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद न्यू ब्रॉडकास्ट का विकल्प चुनें और उन कॉन्टेक्ट को चुनें जिन्हें आप मैसेज भेजना चाहते हैं। और अब मैसेज लिखकर भेज दें।
Advertisement
 

4. व्हाट्सऐप पर कॉल बैक और वॉयस मेल
अगर आप किसी को व्हाट्सऐप कॉल करते हैं और यूज़र फोन नहीं उठाता है तो आप चाहें तो कॉलिंग स्क्रीन से उस शख्स को दोबारा कॉल कर सकते हैं। जब आपके कॉल का कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो व्हाट्सऐप आपको तीन विकल्प दिखाता है- कैंसल, कॉल बैक और रिकॉर्ड वॉयस मैसेज। इस तरह से आप उस शख्स को स्क्रीन पर से सीधे कॉल बैक कर सकते हैं। या फिर वॉयस मैसेज भेज सकते हैं जिसे कंपनी ने वॉयस मेल का नाम दिया है। इसके बाद वॉयस मैसेज उस शख्स चैट विंडो में नज़र आएगा, मिस्ड कॉल आइकन के ठीक नीचे।
 

5. व्हाट्सऐप में जिफ सर्च
अब तक ज़्यादातर व्हाट्सऐप यूज़र जिफ से रूबरू हो चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने किसी भी दोस्त को डिफॉल्ट कीबोर्ड से जिफ भेज सकते हैं। जिफ सर्च फ़ीचर की मदद से आप जिफी के व्यापक लाइब्रेरी से जिफ सर्च करके अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। एंड्रॉयड पर जिफ चुनने के लिए आप इमोजी कीबोर्ड को खोलें, फिर जिफ बटन पर टैप करें। स्क्रीन पर बायीं तरफ निचले हिस्से में आपको एक सर्च आइकन दिखेगा। इस पर टैप करें और अपनी पसंद के जिफ को सही कीवर्ड टाइप करके खोजें।

6. सिरी बन सकता है आपके व्हाट्सऐप मैसेज की आवाज़
आईफोन पर व्हाट्सऐप के नए अपडेट के बाद सिरी को मैसेज पढ़ने की क्षमता मिल गई है। यह फ़ीचर ड्राइव करने के दौरान बेहद ही कारगर साबित हो सकता है। मान लीजिए कि आपको कोई मैसेज आता है। इसके बाद बोलें, “Hey Siri, read my last WhatsApp message,” और इसके बाद डिजिटल असिस्टेंट आपके मैसेज को पढ़कर सुना देगा। हालांकि, डिजिटिल असिस्टेंट सिरी आपके मैसेज को सिर्फ एक बार पढ़ सकता है। आप इसे दोहारने के लिए नहीं कह सकते।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Message, Whatsapp, Messaging App

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.