WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर आया 'स्वाइप टू रिप्लाई' फीचर

WhatsApp ने पहले ही अपने आईफोन ऐप के लिए 'स्वाइप टू रिप्लाई' फीचर जारी किया था। अब यह फीचर WhatsApp Android ऐप का हिस्सा बन गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 14:34 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.18.30 वर्जन पर आया है यह फीचर
  • गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है व्हाट्सऐप का स्वाइप टू रिप्लाई फीचर
  • WhatsApp iPhone यूज़र को यही फीचर बीते साल जून महीने में मिला था
WhatsApp ने पहले ही अपने आईफोन ऐप के लिए 'स्वाइप टू रिप्लाई' फीचर जारी किया था। अब यह फीचर WhatsApp Android ऐप का हिस्सा बन गया है। इस फीचर की मदद से यूज़र इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर जल्द ही रिप्लाई भेज पाएंगे। स्वाइप टू रिप्लाई फीचर को WhatsApp बीटा 2.18.300 ऐप का हिस्सा बनाया गया है। याद रहे कि WhatsApp iPhone यूज़र को यही फीचर बीते साल जून महीने में मिला था। इसके अलावा खबर आई है कि फेसबुक के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में डार्क मोड लाने जा रही है जो बैकग्राउंड को थोड़ा डार्क कर देगा। इससे कम रोशनी या रात में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते वक्त यूज़र की आंखों पर कम दबाव पड़ेगा। फिलहाल, डार्क मोड के टाइमलाइन को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन बीते हफ्ते ही एक रिपोर्ट में इस फीचर को जल्द ही Android और iOS प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाने की बात की गई थी। दूसरी तरफ, अब आप WhatsApp में बाहरी स्टीकर पैक्स को इस्तेमाल में ला सकेंगे।

WhatsApp beta 2.18.300 Android ऐप इस्तेमाल करने वाले यूज़र अब सिर्फ स्वाइप की मदद से किसी मैसेज का जवाब दे सकेंगे। इसके लिए आपको किसी एक मैसेज को दायीं तरफ स्वाइप करना है जिसके बाद व्हाट्सऐप अपने आप ही मैसेज भेज देगा। इस मैसेज को टेक्स्ट बॉक्स के ऊपर कोटेड फॉर्म में रखा जाएगा, ताकि आप इसकी पहचान आसानी से कर सकें। पहले आपको किसी खास मैसेज का जवाब भेजने के लिए उस मैसेज को टैप करके थोड़ी देर के लिए होल्ड करना पड़ता था। इसके बाद टॉप बार से रिप्लाई विकल्प को चुनना होता था।
 

नया गेस्चर सपोर्ट आ जाने के बाद यूज़र के लिए किसी मैसेज का जवाब देना आसान हो गया है। खासकर व्हाट्सऐप ग्रुप में किसी मैसेज का जवाब देने के लिए यह बेहद ही शानदार फीचर है।

अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर लेटेस्ट WhatsApp beta ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होना होगा। आप चाहें तो APK Mirror से इस ऐप एपीके फाइल को भी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फीचर को आम यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

WABetaInfo ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि WhatsApp पर अब ऐप के बाहर से स्टीकर पैक डाउनलोड करने की सुविधा होगी। दावा किया गया है कि यूज़र के लिए 'Get More Stickers' का विकल्प होगा जिसे चुनने पर Google Play खुल जाएगा। यहां से यूज़र अन्य ऐप्स स्टीकर्स डाउनलोड कर पाएंगे। संभव है कि अलग से WhatsApp Stickers ऐप भी लॉन्च किया जाए।
Advertisement
 

व्हाट्सऐपबीटाइंफो का दावा है कि एक्सटर्नल स्टीकर सपोर्ट को जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि, WhatsApp की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.