नहीं मिस होगा किसी का WhatsApp Status, तुरंत मिलेगा नोटिफिकेशन! जानें क्या है अपकमिंग फीचर?

जब किसी Contact का Status देख रहे हों, तो ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करके अब नया 'Get Notifications' ऑप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp beta 2.25.30.4 अपडेट में दिखा है नया फीचर
  • जल्द WhatsApp के स्टेबल वर्जन में 'Get Notifications' ऑप्शन मिलेगा
  • जिस कॉन्टैक्ट पर यह इनेबल किया जाएगा, उसके स्टेटस का नोटिफिकेशन मिलेगा

ये फीचर WhatsApp beta 2.25.30.4 अपडेट में दिखा गया है

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp एक नया फीचर टेस्ट कर रहा है जो उन लोगों के लिए खास है जो कुछ कॉन्टैक्ट्स के हर अपडेट पर नजर रखना चाहते हैं। अब यूजर्स अपने पसंदीदा Contacts के Status अपडेट पर सीधा नोटिफिकेशन पा सकेंगे। मतलब अब बार-बार Status टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी, ऐप खुद आपको बता देगा जब आपका कोई चुनिंदा कॉन्टैक्ट नया Status लगाएगा। ये फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए टेस्टिंग स्टेज में है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट होगा।

कैसे काम करेगा WhatsApp Status Notification फीचर?

WABetaInfo के मुताबिक ये फीचर WhatsApp beta 2.25.30.4 अपडेट में दिखा है।  जब किसी Contact का Status देख रहे हों, तो ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करके अब नया 'Get Notifications' ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करते ही WhatsApp एक कंफर्मेशन पूछेगा और फिर उस Contact का हर नया Status आने पर आपको नोटिफिकेशन भेजेगा।

अगर बाद में आप इन अलर्ट्स को बंद करना चाहें तो उसी मेन्यू से 'Mute Notifications' चुन सकते हैं। यानी पूरा कंट्रोल यूजर के पास रहेगा कि किसका Status नोटिफिकेशन चाहिए और किसका नहीं।

जब आपका चुदा हुआ कॉन्टैक्ट नया Status डालता है, WhatsApp आपको रियल-टाइम अलर्ट भेजेगा जिसमें कॉन्टैक्ट का नाम दिखेगा। अगर Status में फोटो या वीडियो है, तो नोटिफिकेशन में उसका छोटा प्रिव्यू भी दिखेगा, जिससे बिना ऐप खोले ही पता चल जाएगा कि नया Status क्या है।

सबसे अच्छी बात ये है कि इस नए WhatsApp फीचर में जिस कॉन्टैकट के लिए आपने नोटिफिकेशन ऑन किया है, उसे इसकी जानकारी नहीं होगी, यानी यह पूरा फीचर डिस्क्रीट रहेगा।

Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि WhatsApp इसे फेज्ड रोलआउट के जरिए रिलीज कर रहा है, ताकि पहले सीमित यूजर्स पर टेस्ट करके परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी देखी जा सके।

WhatsApp का नया Status Notification फीचर क्या है?

यह फीचर यूजर्स को किसी चुनिंदा कॉन्टैक्ट के नए Status आने पर नोटिफिकेशन भेजता है।

यह फीचर अभी किन यूजर्स को मिल रहा है?

फिलहाल यह फीचर Android यूजर्स के लिए WhatsApp beta 2.25.30.4 अपडेट में उपलब्ध है।

Advertisement

Status Notification को कैसे ऑन करें?

आप किसी contact का Status खोलें, ऊपर तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करें और “Get Notifications” चुनें।

क्या Contact को पता चलेगा कि मैंने उसके Status का Notification ऑन किया है?

नहीं, WhatsApp प्राइवेसी को बरकरार रखेगा। Contact को यह जानकारी नहीं दी जाएगी कि आपने उसके Status के लिए नोटिफिकेशन इनेबल किया है।

क्या इस फीचर को बंद भी किया जा सकता है?

हां, आप कभी भी उसी मेन्यू से “Mute Notifications” से इसे ऑफ कर सकते हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.