WhatsApp का जबरदस्त फीचर, आपकी प्राइवेट चैट कोई नहीं देख पाएगा, सीक्रेट कोड से लगेगा ताला

वॉट्सऐप का यह भी कहना है कि किसी चैट को लॉक करने के लिए आपको अलग-अलग चैट सेटिंग्स दर्ज नहीं करनी होंगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 11:42 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp लॉक्ड चैट के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर ला रहा है।
  • WhatsApp ने गुरुवार को चैट लॉक फीचर के लिए नए सीक्रेट कोड को रोलआउट किया।
  • यूजर्स सीक्रेट कोड के जरिए चैट को पासवर्ड या फ्रेज में लॉक कर सकते हैं।

WhatsApp का सीक्रेट कोड फीचर आने वाले महीने में शुरू होगा।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp लॉक्ड चैट के लिए एक नया सीक्रेट कोड फीचर ला रहा है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने चैट लॉक फीचर पेश किया था, जिसमें अब विस्तार किया गया है और इससे यूजर्स अपनी लॉक की गई चैट को एक सीक्रेट कोड के पीछे छिपा सकते हैं। यानी कि अगर आप अपना फोन किसी दोस्त को दे रहे हैं या फिर आपका फोन किसी के हाथ में पड़ जाए तो कोई भी आपकी निजी चैट नहीं पढ़ पाएगा। आप अपने फोन के पिन या पासकोड से या अपने फेस या फिंगरप्रिंट से स्कैन करके अपनी चैट को भी प्रोटेक्ट कर सकते हैं। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में जानते हैं।

Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को चैट लॉक फीचर के लिए नए सीक्रेट कोड को रोलआउट किया, जिससे यूजर्स को एक चैट को पासवर्ड या फ्रेज के पीछे लॉक करने की सुविधा मिलती है। सीक्रेट कोड के पीछे छिपी हुई चैट मेन चैट लिस्ट में नजर नहीं आएगी और सिर्फ सीक्रेट कोड दर्ज करने पर ही उसका एक्सेस मिल सकता है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी की एक लेयर और जुड़ जाएगी।

गैजेट्स 360 ने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए ऐप के बीटा वर्जन पर इस फीचर की टेस्टिंग की थी। लॉक की गई चैट की लिस्ट खोलने और टॉप पर थ्री-डॉट मीनू पर टैप करने के बाद > चैट लॉक सेटिंग्स > लॉक चैट को छुपाने के लिए टॉगल करना और एक सीक्रेट कोड दर्ज करना जो आसानी से याद रह सके। अब आपकी लॉक की गई चैट मेन चैट विंडो में नजर नहीं आएगी। वर्तमान में चैट स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करने पर वॉट्सऐप लॉक की गई चैट के लिए एक शॉर्टकट दिखाएगी, इन्हें यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट या फेस आईडी इस्तेमाल करके एक्सेस कर सकते हैं।

एक सीक्रेट कोड सेट करने के बाद वॉट्सऐप पर अपनी लॉक की गई चैट को देखने या दिखाने का सिर्फ एक ही तरीका है, आपको ऐप पर सर्च बार में वही सीक्रेट कोड दर्ज करना होगा। इससे चैट लॉक फीचर द्वारा प्रोटेक्टेड चैट नजर आएगी, लेकिन सिर्फ तब तक जब ऐप को छोड़कर बाहर नहीं जाते हैं।
Advertisement

अगर आप WhatsApp पर अपनी चैट को छिपाना नहीं चाहते हैं तो आप अपने सीक्रेट कोड का इस्तेमाल करके लॉक की गई चैट की लिस्ट खोलकर, फिर थ्री-डॉट मेनू> चैट लॉक सेटिंग्स पर टैप करके> सीक्रेट कोड फीचर को डिसेबल करने के लिए लॉक चैट छिपाने के लिए टॉगल ऑफ करके नॉर्मल चैट पर वापस आ सकते हैं। 
Advertisement

वॉट्सऐप का यह भी कहना है कि किसी चैट को लॉक करने के लिए आपको अलग-अलग चैट सेटिंग्स दर्ज नहीं करनी होंगी। आप चैट को लॉक करने के लिए बस उसे लॉन्ग प्रेस कर सकते हैं। सीक्रेट कोड फीचर यूजर्स के लिए शुरू हो गया है, यह आने वाले महीनों में ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा। हालांकि, इसकी कोई जानकारी नहीं है कि यह वॉट्सऐप डेस्कटॉप के लिए कब शुरू होगा या नहीं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.