अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर

WhatsApp एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो अनजान नंबर के साथ चैट शुरू करने से पहले यूजर्स को चेतावनी दिखाएगा। इससे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड से बचाव में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2026 17:02 IST
ख़ास बातें
  • अनजान नंबर पर चैट से पहले मिलेगा अलर्ट
  • Android और iPhone दोनों पर आएगा फीचर
  • स्कैम और फ्रॉड से बचाव में मिलेगी मदद

WhatsApp का नया फीचर अनजान नंबरों पर वार्निंग दिखाएगा

Photo Credit: Reuters

WhatsApp जल्द ही यूजर्स के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर लेकर आ रहा है, जिसका मकसद ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से बचाव करना है। इस फीचर के तहत किसी अनजान नंबर के साथ चैट शुरू करने से पहले यूजर्स को एक चेतावनी दिखाई जाएगी। इससे यूजर्स को यह समझने में मदद मिलेगी कि सामने वाला नंबर कितना भरोसेमंद हो सकता है और उन्हें बातचीत शुरू करनी चाहिए या नहीं।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। जब कोई यूजर पहली बार किसी ऐसे नंबर के साथ चैट शुरू करेगा जिससे पहले कभी बातचीत नहीं हुई है, तब WhatsApp एक वार्निंग स्क्रीन दिखाएगा। इसमें नंबर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दिखाई जाएगी, जिससे यूजर फैसला ले सकेगा कि चैट जारी रखनी है या नहीं।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस स्क्रीन पर यह जानकारी मिल सकती है कि नंबर किस देश में रजिस्टर्ड है, वह कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है या नहीं और क्या दोनों यूजर्स किसी कॉमन ग्रुप का हिस्सा हैं। इसके बाद यूजर के पास चैट जारी रखने या उसे बंद करने का ऑप्शन होगा। WhatsApp दूसरे व्यक्ति को इस फैसले की कोई जानकारी नहीं देगा।

यह फीचर ऐसे समय में मददगार साबित हो सकता है जब साइबर अपराधी अक्सर किसी परिचित व्यक्ति का नाम लेकर या नया नंबर होने का दावा करके लोगों को मैसेज भेजते हैं। कई मामलों में यूजर्स बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए बातचीत शुरू कर देते हैं, जिससे फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है। WhatsApp का नया फीचर इसी स्थिति में अतिरिक्त जानकारी देकर यूजर्स को सतर्क करने का काम करेगा।

हालांकि, यह फीचर हर स्थिति में वॉर्निंग दिखाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोई नंबर पहले से कॉन्टैक्ट्स में सेव है, तो वार्निंग दिखाई नहीं भी दे सकती है। वहीं दूसरी तरफ हर अनजान नंबर किसी स्कैम का हिस्सा नहीं होता, इसलिए यूजर्स को बातचीत शुरू करने से पहले उपलब्ध जानकारी को ध्यान से जांचने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

WhatsApp की तरफ से अभी इस फीचर को लेकर डिटेल्ड जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फीचर प्लेटफॉर्म पर बढ़ते ऑनलाइन स्कैम और फर्जी मैसेज के मामलों को देखते हुए पेश किया जा रहा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.