Whatsapp की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर बवाल, भारत सरकार ने CEO को लिखा पत्र, वापस लें प्राइवेसी पॉलिसी

Whatsapp (व्हाट्सएप) को लेकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MeitY) ने एक पत्र लिखा है।पत्र में व्हाट्सएप से भारत में उसकी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट में हुए बदलाव को वापस लेने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2021 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Whatsapp के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है
  • सरकार ने पूछा, यूरोपीय संघ और भारत के लिए अल-अलग पॉलिसी क्यों?
  • Whatsapp पॉलिसी रिव्यू करने की डेडलाइन बढ़कर हुई 15 मई

Whatsapp ने अपनी नई पॉलिसी रिव्यू के लिए 15 मई तक का समय यूजर्स को दिया है।

Whatsapp (व्हाट्सएप) को लेकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय (MeitY) ने एक पत्र लिखा है। यह पत्र व्हाट्सएप के सीईओ (CEO) विल कैथर्ट (Will Cathcart) को लिखा गया है। इस पत्र में व्हाट्सएप से भारत में उसकी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट में हुए बदलाव को वापस लेने के लिए कहा गया है। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के तहत वह यूजर्स के डाटा को उसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ शेयर कर सकती है। पत्र में कहा गया है कि मैसेजिंग एप द्वारा पॉलिसी में बदलाव सही नहीं है और इन्हें एक्सेप्ट नहीं किया जा सकता है।

WhatsApp के सीईओ को लिखे गए पत्र में MEITY ने यूजर्स की इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यूजर्स की चैट का डाटा बिजनेस अकाउंट से शेयर करने से फेसबुक की दूसरी कंपनियों को यूजर्स के बारे में जानकारी मिलेगी, जो यूजर्स की प्राइवेसी के हिसाब से ठीक नहीं है। इससे यूजर्स की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।        

Whatsapp ने अपनी नई पॉलिसी रिव्यू के लिए 15 मई तक का समय यूजर्स को दिया है। हालांकि MEITY के मुताबिक व्हाट्सएप का पॉलिसी को लेकर यह कहना कि या तो मानें या फिर छोंड़े, यूजर्स को नई शर्तों को मानने को मजबूर कर रहा है।इसके अलावा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि यूरोपीय संघ और भारत के लिए अलग-अलग पॉलिसी व्हाट्सएप क्यों अपना रहा है। भारत व्हाट्सएप के लिए एक बड़ा मार्केट है, जहां उसका सबसे बड़ा यूजर बेस है। लेकिन कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी बताती है कि वह भारतीय यूजर्स का सम्मान नहीं करता है।  

Whatsapp की पॉलिसी को लेकर इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि यह एक प्राइवेट एप है। ऐसे में कोर्ट ने लोगों से कहा था कि अगर उन्हें व्हाट्सएप की पॉलिसी पसंद नहीं है तो वह इसे छोड़ सकते हैं। इससे पहले एक सर्वे में पता चला था कि नई पॉलिसी के बाद भारत में केवल 18 पर्सेंट यूजर्स ही व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वहीं 36 पर्सेंट यूजर्स ने ऐसी संभावना जताई है कि वह व्हाट्सएप यूसेज को काफी कम कर देंगे। इसके अलावा 15 पर्सेंट यूजर्स ने प्राइवेसी विवाद के बीच ऐप को पूरी तरह से बंद करने की संभावना जताई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp privacy policy, Telegram, Signal app

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.