WhatsApp ला रहा प्रोफाइल पिक्चर के लिए बड़ा सिक्योरिटी फीचर, जानें डिटेल

WhatsApp ने यूजर प्रोफाइल पिक्चर को सेव करने या डाउनलोड करने का ऑप्शन कुछ समय पहले बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 12:19 IST
ख़ास बातें
  • नया फीचर यूजर की प्रोफाइल पिक्चर को अब ज्यादा सेफ्टी प्रदान करेगा।
  • यह फीचर अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
  • यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का अब स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकेगा।

WhatsApp में एक नया फीचर आया है जो यूजर की प्रोफाइल पिक्चर को अब ज्यादा सेफ्टी प्रदान करेगा।

WhatsApp में एक नया फीचर आया है जो यूजर की प्रोफाइल पिक्चर को अब ज्यादा सेफ्टी प्रदान करेगा। यह फीचर अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। जिसके माध्यम से यूजर की प्रोफाइल पिक्चर अब और भी ज्यादा सेफ हो सकेगी। इससे पहले मैसेंजर ऐप यूजर को सुविधा देता था कि प्रोफाइल पिक्चर को अनजान लोगों से छुपाकर रखा जा सके। अब वॉट्सऐप ने प्रोफाइल पिक्चर को एक और सिक्योरिटी दे दी है, जिसमें यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का अब स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकेगा। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया सिक्योरिटी फीचर। 

WhatsApp ने यूजर प्रोफाइल पिक्चर को सेव करने या डाउनलोड करने का ऑप्शन कुछ समय पहले बंद कर दिया था। अब मैसेजिंग ऐप स्क्रीनशॉट के लिए भी ऐसा ही कदम उठाने जा रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने बीटा वर्जन में प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट रोकने का फीचर शामिल किया है। यह फीचर अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। नए फीचर के आने के बाद जब भी आप किसी यूजर की प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेंगे, ऐसे में स्क्रीन ब्लैक हो जाएगी और उस पर मैसेज भी आएगा कि ऐप रेस्ट्रिक्शन के कारण स्क्रीनशॉट नहीं लिया जा सकता है। 

इस फीचर के माध्यम से वॉट्सऐप ऐसे यूजर्स को प्रोफाइल पिक्चर कैप्चर करने से रोक रहा है जिन्होंने आपकी अनुमति नहीं ली है, या फिर जो गैर अधिकारिक तैरीके से किसी यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं और उसे शेयर करना चाहते हैं। बीटा टेस्टर्स के चुनिंदा ग्रुप के पास इस फीचर का एक्सेस अभी दिया गया है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। 

अन्य अपडेट्स की बात करें तो WhatsApp ने टेक्स्ट के लिए नए फॉर्मेटिंग ऑप्शन पेश किए हैं। इनके जरिए मैसेज को बेहतर तरीके से पेश किया जा सकेगा। ये समय की बचत करने में भी मदद करेंगे। इसके अलावा मैसेज के जरिए अब कम्युनिकेशन और बेहतर ढंग से हो सकेगा। मैसेंजर ऐप ने बुलेट लिस्ट (Bulleted Lists), नंबर्ड लिस्ट (Numbered Lists), ब्लॉक कोट्स (Block Quote) और इनलाइन कोड (Inline Code) नाम से ये फॉर्मेटिंग ऑप्शन टेक्स्ट में जोड़े हैं। ये किस तरह से इस्तेमाल में लिए जा सकते हैं, इस रिपोर्ट में आप डिटेल में जान सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.