WhatsApp को जल्द मिल सकता है मल्टी डिवाइस सपोर्ट

WhatsApp अपने मेन स्क्रीन पर भी काम कर रही है, जो डेटा को बचाने के लिए आपके वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करने के लिए कहता है, जब आप किसी अन्य डिवाइस पर लॉग इन करते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 16:48 IST
ख़ास बातें
  • लंबे अर्से से चल रहा है WhatsApp मल्टी-डिवाइस फीचर पर काम
  • एक से अधिक डिवाइस पर एक ही अकाउंट को चलाने का मिलेगा फायदा
  • चैट/ ग्रुप की शेयर शीट पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट जोड़ने की भी खबर

WhatsApp जल्द ही चैट/ग्रुप शेयर शीट पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट भी जोड़ सकती है

WhatsApp का दुनिया भर में बड़े पैमाने पर यूज़रबेस है और बढ़ते यूज़रबेस के कारण इसकी मूल कंपनी फेसबुक इसे लगातार अपडेट करने में लगी हुई है। कंपनी व्हाट्सऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ने पर काम कर रही है। हाल ही में व्हाट्सऐप में ग्रुप वीडिया कॉलिंग में यूज़र्स की संख्या को बढ़ाकर अधिकतम आठ कर दिया गया था और अब कंपनी जल्द ही मल्टी-डिवाइस फीचर को भी पेश कर सकती है। पिछले कुछ समय से खबर चल रही है कि व्हाट्सऐप मल्टी-डिवाइस फीचर को टेस्ट कर रही है, जो यूज़र्स को एक ही समय में एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को कई डिवाइस पर चलाने की अनुमति देगा। एंड्रॉयड के लिए WhatsApp वर्ज़न 2.20.143 बीटा में यह फीचर एक बार फिर से देखा गया है। हालांकि फीचर अभी भी विकसित किया जा रहा है और अभी इसके जारी होने की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

जैसा कि व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा बताया गया है, WhatsApp पिछले साल से मल्टी-डिवाइस फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर व्हाट्सऐप यूज़र्स को मुख्य डिवाइस से डिस्कनेक्ट किए बिना एक ही अकाउंट को दो अलग-अलग डिवाइसों पर चलाने में मदद करेगा। यह उन यूज़र्स के बेहद काम आएगा जिनके पास एक से अधिक स्मार्टफोन या एक स्मार्टफोन और एक टैबलेट है। लेटेस्ट बीटा वर्ज़न में इस आगामी मल्टी डिवाइस सपोर्ट के कुछ सुगाग शामिल हैं, जिनका WABetaInfo ने पता लगाया है। व्हाट्सऐप वेब में जहां यह आपके द्वारा लॉग इन किए गए डिवाइस की जानकारी दिखाता है, वहां "व्हाट्सऐप ऑन अदर डिवाइस" लिखा देखा गया है, जो पब्लिकेशन के अनुसार, भविष्य में एक ही अकाउंट को कई डिवाइस में एक साथ सपोर्ट करने की ओर इशारा है।
Advertisement

इसके अलावा व्हाट्सऐप अपने मेन स्क्रीन पर भी काम कर रही है, जो डेटा को बचाने के लिए आपके वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करने के लिए कहता है, जब आप किसी अन्य डिवाइस पर लॉग इन करते हैं। WABetaInfo द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में यह देखा जा सकता है कि नया पेज एक पॉप-अप लाता है, जो कहता है कि (अनुवादित) "मोबाइल डेटा का उपयोग धीमा हो सकता है और आपके डेटा प्लान को बड़ी मात्रा में इस्तेमाल कर सकता है।" इस पॉप-अप को लेकर रिपोर्ट का दावा है कि यह संभव है कि मल्टी डिवाइस के सपोर्ट में WhatsApp को मेन डिवाइस से सेकेंडरी डिवाइस में कुछ डेटा ट्रांस्फर करना पड़े। यह संभवत: चैट हिस्ट्री हो सकती है।

याद दिला दें कि ऐप के पिछले बीटा में यह पाया गया था कि व्हाट्सऐप अपने चैट / ग्रुप शेयर शीट पर फेसबुक मैसेंजर रूम्स शॉर्टकट जोड़ने पर भी काम कर रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.