WhatsApp पर विज्ञापन के लिए रहें तैयार, Facebook के कारण रोलआउट में देरी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook WhatsApp पर विज्ञापन न दिखाने के फैसले पर पूरी तरह से अड़िग दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 17:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के स्टेट्स में दिखाए जा सकते हैं विज्ञापन
  • Facebook और Instagram भी 'Stories' टैब पर दिखाते हैं विज्ञापन
  • इससे पहले फेसबुक व्हाट्सऐप पर विज्ञापन न दिखाने का दे चुकी है बयान

कुछ समय पहले Facebook ने WhatsApp पर विज्ञापन न दिखाने का फैसला लिया था

WhatsApp में आप आने वाले समय में विज्ञापन देख सकते हैं। यह नई रिपोर्ट एक हालिया रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें दावा किया गया था कि व्हाट्सऐप की मूल कंपनी Facebook ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर विज्ञापन न देने का फैसला लिया है। 2018 में कैलिफोर्निया स्थित कंपनी Menlo Park ने घोषणा की थी कि कंपनी सीधे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन दिखाने के बजाय, व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट का लाभ उठाएगी और वहां ऐड्स को दिखाएगी। यह एक ऐसा फीचर है, जो पेड कंटेंट दिखाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टोरीज के रूप में पहले से उपलब्ध है।

The Information की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक व्हाट्सऐप पर विज्ञापन न दिखाने के फैसले पर पूरी तरह से अड़िग दिखाई नहीं दे रही है। सोशल नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी ने कथित तौर पर "विरोधी रेग्युलेटर्स" से बचने के लिए और विज्ञापनों को लाने के लिए पुश को निलंबित कर दिया है।

जो भी हो कुल मिला कर यदि रिपोर्ट सच होती है और फेसबुक सही मायनों में इस प्लान को लागू करती है तो पहले से ही भरोसे को लेकर आलोचना झेल रही कंपनी व्हाट्सऐप यूज़र्स बेस का लाभ उठाने के लिए है एक बार फिर आलोचना झेल सकती है। यह व्हाट्सऐप यूज़र्स द्वारा फेसबुक अकाउंट को बड़े पैमाने पर हटाने का भी कारण बन सकता है, जो अपने मैसेजिंग अकाउंट को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में शामिल नहीं होने देना चाहते हैं।

यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि फेसबुक सीधे व्हाट्सऐप पर विज्ञापन बेचने की योजना बना रही है या नहीं। पिछले साल मई में नीदरलैंड में एनुअल फेसबुक मार्केटिंग समिट में फेसबुक ने व्हाट्सऐप स्टेटस को विज्ञापन के जरिए पैसे कमाने के प्लेटफॉर्म के रूप में प्रदर्शित किया था, जिस तरह जनवरी 2017 से इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए विज्ञापन दिखा कर पैसे कमाए जाते हैं। कंपनी ने कथित तौर पर यह भी बताया कि स्टेटस विज्ञापन इस साल केवल कुछ समय के लिए लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.