किसी वीडियो एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं! WhatsApp स्टेटस में सीधा लगाएं म्यूजिक, फॉलो करें ये स्टेप्स

इस फीचर की शुरुआत सबसे पहले मार्च 2024 में WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.x के साथ देखी गई थी, जब कुछ बीटा टेस्टर्स को स्टेटस एडिटिंग स्क्रीन पर नया म्यूजिक आइकन दिखना शुरू हुआ।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 जून 2025 21:51 IST
ख़ास बातें
  • फोटो में 15 सेकंड, वीडियो में 60 सेकंड गाना जोड़ने का ऑप्शन
  • ऐप को करना होगा अपडेट, फोटो/वीडियो चुनें, म्यूजिक आइकन से गाना जोड़े
  • लाखों ट्रैक्स, एडिटिंग टूल्स और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का वादा

इससे पहले WhatsApp यूजर्स को म्यूजिक लगाने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप यूज करना पड़ता था

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp अब सिर्फ टेक्स्ट और इमोजी भेजने वाला ऐप नहीं रह गया है। कंपनी लगातार इसे ज्यादा विजुअल और एक्सप्रेसिव बना रही है और इसका नया म्यूजिक स्टिकर फीचर इसी दिशा में एक और कदम है। अब यूजर्स WhatsApp स्टेटस पर फोटो या वीडियो के साथ अपनी पसंद का म्यूजिक भी जोड़ सकते हैं, वो भी सीधे ऐप के अंदर से। इससे पहले यूजर्स को इसके लिए कोई वीडियो एडिटर या थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रोसेस एकदम सिंपल हो गया है। म्यूजिक जोड़ने का यह नया ऑप्शन Instagram स्टोरीज या Facebook Reels की तरह काम करता है, लेकिन पूरी तरह WhatsApp के UI में फिट किया गया है।

इस फीचर की शुरुआत सबसे पहले मार्च 2024 में WhatsApp बीटा वर्जन 2.24.x के साथ देखी गई थी, जब कुछ बीटा टेस्टर्स को स्टेटस एडिटिंग स्क्रीन पर नया म्यूजिक आइकन दिखना शुरू हुआ। उस समय WhatsApp के टेस्ट चैनल में यह बतौर A/B टेस्टिंग के तौर पर जोड़ा गया था। इसके बाद मेटा ने मई 2024 के आखिर में इस फीचर को ऑफिशियल रूप से रोलआउट करना शुरू किया। शुरुआती फेज में यह Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया और अब iOS यूजर्स को भी यह फीचर मिलने लगा है। कंपनी ने इसकी कोई बड़ी घोषणा नहीं की थी। ऐसे में यदि आपने अभी तक इस फीचर को नहीं आजमाया है, तो हम नीचे आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Advertisement
 

How to Add Music to WhatsApp Status

  • सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। Android और iOS दोनों पर यह फीचर सिर्फ अपडेटेड ऐप में ही मिलेगा।
  • अब WhatsApp खोलिए और नीचे की "Updates" या "Status" टैब पर जाएं।
  • कैमरा आइकन या 'Add Status' बटन पर टैप करें और गैलरी से कोई फोटो या वीडियो चुनें।
  • अब एडिट स्क्रीन पर ऊपर की ओर एक मुजिक नोट आइकन दिखेगा, इसे टैप करें।
  • लाखों गानों की लाइब्रेरी में से अपना मनपसंद ट्रैक चुनें या सर्च बार में टाइप करें।
  • सॉन्ग का वह हिस्सा चुनें जो आप स्टेटस में जोड़ना चाहते हैं, फोटो के लिए 15 सेकंड, वीडियो में ऐप स्टोर लिमिट तक 
  • सेटिंग सही लगे तो "Done" टैप करें, फिर आप टेक्स्ट या स्टिकर भी एड कर सकते हैं। आखिर में Send पर क्लिक करके स्टेटस शेयर करें।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.