WhatsApp इस्तेमाल करने वाले iPhone यूज़र्स को जल्द मिलेंगे ये नए फीचर्स

WhatsApp पेमेंट्स फीचर जो बहुत लंबे समय से विकसित हो रहा है। व्हाट्सऐप को विशेष रूप से स्पेन के लिए पेमेंट्स फीचर में सुधार करते हुए देखा गया था, एक ऐसा क्षेत्र जहां फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp के iPhone वर्ज़न के बीटा अपडेट में दिखाई दिए नए फीचर्स
  • डेवलपर कुछ पहले से विकसित हो रहे फीचर्स पर कर रहा है तेज़ी से काम
  • कुछ बग फिक्स और सुधारों को जल्द स्टेबल वर्ज़न पर भी लाया जाएगा

हाल ही में WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में भी कुछ फीचर्स देखें गए थे

WhatsApp के लेटेस्ट iPhone बीटा रिलीज़ से पता चलता है कि डेवलपर iOS यूज़र्स के लिए कई सुधारों पर काम कर रहा है। सोशल मैसेजिंग के दिग्गज कथित तौर पर कुछ देशों के लिए व्हाट्सऐप पेमेंट्स में सुधार लाने पर भी काम कर रही है और एक्सपायरिंग मैसेज फीचर के रिलीज़ होने से पहले उसमें सुधार करने पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप एक बार फिर से अपने सिक्योरिटी नोटिस को अपडेट करना चाहता है और लेटेस्ट बीटा बताता है कि व्हाट्सऐप अब iOS 13.6 एसडीके का उपयोग कर कंपाइल किया गया है। इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने कॉल को समाप्त करने के वाले और ग्रुप कॉल प्राप्त करने वाले टोन में भी कई सुधार किए हैं।

WhatsApp के फीचर्स को ट्रैक करने वाले ब्लॉग WABetaInfo ने iPhone के लिए लेटेस्ट व्हाट्सऐप 2.20.100.22 बीटा में कुछ फीचर्स की खोज की है, जो अभी भी विकसित किए जा रहे हैं। व्हाट्सऐप पेमेंट्स फीचर जो बहुत लंबे समय से विकसित हो रहा है। व्हाट्सऐप को विशेष रूप से स्पेन के लिए पेमेंट्स फीचर में सुधार करते हुए देखा गया था, एक ऐसा क्षेत्र जहां फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

इसके अलावा, ट्रैकर ने यह भी पता लगाया कि WhatsApp सभी साझा मीडिया फाइलों को दिखाने के लिए "मीडिया, लिंक्स एंड डॉक्स" सेक्शन को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है, ताकि वहां तस्वीर, वीडियो और GIF को लोड करने की स्पीड में सुधार हो सके। यह सेक्शन कॉन्टेक्ट इनफो> मीडिया, लिंक एंड डॉक्स में पाया जा सकता है। iPhone के लिए नए व्हाट्सऐप 2.20.100.22 बीटा में, एक्सपायरिंग मैसेज फीचर को बेहतर बनाने पर काम कर रही है। इस फीचर के लिए अभी भी कोई सटीक रिलीज़ डेट नहीं है। यह फीचर पहले से सेट समय सीमा खत्म होने के बाद चैट और मीडिया को अपने आप हटाने के काम आएगा।

iPhone के लिए व्हाट्सऐप के 2.20.100.22 बीटा में, WhatsApp ने कॉल कट करने और ग्रुप कॉल आने पर एक नया टोन जोड़ा है। इसके अलावा ऐप में गूगल डुओ जैसा एक फीचर जोड़े जाने पर भी काम हो रहा है। इसमें यूज़र से ग्रुप कॉल मिस हो जाता है और वह ग्रुप कॉल चालू है तो यूज़र उस कॉल को बीच में जॉइन कर सकता है। यह उपयोगी फीचर अभी भी विकसित किया जा रहा है, इसलिए यह सभी यूज़र्स को नहीं दिखाई देगा। WABetaInfo ने नोट किया कि अपडेट बग फिक्स और सुधार को भी जोड़ता है, जिन्हें iPhone अपडेट के लिए स्टेबल WhatsApp 2.20.100 में शामिल किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.