Whatsapp प्राइवेसी भंग करता है तो डिलीट कर दें ऐप: दिल्ली हाईकोर्ट

Whatsapp (व्हाट्सएप) की भारत में पॉलिसी अपडेट को लेकर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने नई पॉलिसी अपडेट को लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 17:02 IST
ख़ास बातें
  • हाईकोर्ट ने कहा और भी कई ऐप्स यूजर्स का डाटा कैप्चर करती हैं
  • हाईकोईट ने व्हाट्सएप को नोटिस जारी करने से मना कर दिया
  • हाईकोर्ट ने कहा, व्हाट्सएप एक निजी ऐप है, आप इसे छोड़ भी सकते हैं

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसी कई ऐप्स हैं जिनके साथ यूजर्स अपना डाटा शेयर करते हैं।

Whatsapp (व्हाट्सएप) की भारत में पॉलिसी अपडेट को लेकर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने नई पॉलिसी अपडेट को लेकर व्हाट्सएप और फेसबुक को नोटिस जारी करने से मना कर दिया। व्हाट्सएप के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में पॉलिसी अपडेट को लेकर एक याचिका दायर की गई थी। इससे पहले व्हाट्सएप ने भारत में अपनी पॉलिसी अपडेट को लेकर सूचना दी थी, जिसमें कहा गया था कि वह व्हाट्सएप का डाटा उसकी पैरेट कंपनी फेसबुक के साथ भी शेयर करेगी।
    
Whatsapp को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी कि सरकार को व्हाट्सएप की नई पॉलिसी पर कार्रवाई करनी चाहिए। याचिका में नई पॉलिसी को यूजर्स की प्राइवेसी का उल्लंघन करार दिया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने इस मामले में कोई भी नोटिस जारी करने से मना कर दिया। 
Advertisement

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने ऑर्डर में कहा कि, व्हाट्सएप एक निजी ऐप है। अगर व्हाट्सएप की पॉलिसी से किसी को परेशानी हो रही है या फिर इससे यूजर्स की प्राइवेसी पर असर पड़ता है तो उसे इसे छोड़ देना चाहिए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसी कई ऐप्स हैं जिनके साथ यूजर्स अपना डाटा शेयर करते हैं। यहां तक की गूगल मैप्स भी यूजर्स का डाटा कैप्चर करता है। पिछले दिनों जब से व्हाट्सएप अपनी नई पॉलिसी अपडेट को लेकर सामने आया है, उसे इसका कड़ा विरोध करना पड़ रहा है।       

हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर किसी को ऐसा लगता है कि व्हाट्सएप इस्तेमाल करने से उसकी प्राइवेसी को खतरा है तो उसे इस ऐप को छोड़ देना चाहिए। वह किसी और ऐप का रुख कर सकता है। इसमें यूजर्स को किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया जा रहा है। व्हाट्सएप के पॉलिसी अपडेट से नाराज लोग अब टेलीग्राम और सिग्नल का रुख कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में टेलीग्राम और सिग्नल को कई लाख डाउनलोड मिले हैं।    
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.