WhatsApp में जल्द नया फीचर, सीधे Spotify से स्टेटस पर शेयर करें म्यूजिक!

WhatsApp स्टेटस पर गाना शेयर करने पर सॉन्ग का प्रीव्यू दिखेगा, जिसमें ट्रैक का नाम, आर्टिस्ट, एल्बम कवर और एक "Play on Spotify" लिंक होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2025 21:21 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp स्टेटस पर गाना शेयर करने पर सॉन्ग का प्रीव्यू दिखेगा
  • इसमें ट्रैक का नाम, आर्टिस्ट, एल्बम कवर और एक "Play on Spotify" लिंक होगा
  • यह लिंक सीधे Spotify ऐप में गाने को ओपन करेगा

Photo Credit: Reuters

WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp स्टेटस पर अब सीधे Spotify गाने शेयर किए जा सकेंगे। यह फीचर WhatsApp Beta iOS वर्जन 25.8.10.72 में देखा गया है और इसे आने वाले अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है। WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल कर सकता है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे।

WABetaInfo के मुताबिक, WhatsApp स्टेटस पर गाना शेयर करने पर सॉन्ग का प्रीव्यू दिखेगा, जिसमें ट्रैक का नाम, आर्टिस्ट, एल्बम कवर और एक "Play on Spotify" लिंक होगा। यह लिंक सीधे Spotify ऐप में गाने को ओपन करेगा। जब यह फीचर रोलआउट होगा, तो Spotify iOS ऐप में शेयर शीट में WhatsApp स्टेटस का ऑप्शन मिलेगा।

फिलहाल फीचर कथित तौर पर डेवलपमेंट स्टेज में है और Apple TestFlight प्रोग्राम के बीटा टेस्टर्स को भी इसकी एक्सेस नहीं मिली है। आने वाले हफ्तों में इसे iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

गौर करने वाली बात यह है कि इसी तरह का फीचर Android के लिए भी डेवलप किया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में इसे WhatsApp Beta Android वर्जन 2.25.8.3 में देखा गया था।
Advertisement

बता दें कि WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल करने के लिए काम कर रहा है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे। ये AI बेस्ड टूल यूजर्स को 7 फिल्टर में से किसी एक का उपयोग करके मैसेज को रिराइट करने में मदद करेगा। 
Advertisement

इन फिल्टर में शॉर्टर, फनी, पंस, स्पूकी, रीफ्रेज, सपोर्टिव और सारकास्टिक शामिल हैं। फीचर का पता लगाने वाली रिपोर्ट में कहा गया था कि जब यह फीचर उपलब्ध होगा तो व्हाट्सऐप यूजर्स को टेक्स्ट बॉक्स के बगल में सेंड बटन के ऊपर एक पेंसिल बटन नजर आएगा। इस बटन पर टैप करने से एक टेक्स्ट एडिटर खुलेगा जो यूजर्स को सभी AI टेक्स्ट एडिटिंग टूल का एक्सेस प्रदान करेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp New Feature, WhatsApp Beta, WhatsApp iOS
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.