iPhone यूज़र्स के लिए WhatsApp ने जारी किया अपडेट, होंगे ये बड़े बदलाव

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप ने iPhone ऐप के नए वर्जन को ऐप स्टोर में जारी कर दिया है। जानें नए अपडेट के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 14:41 IST
ख़ास बातें
  • iPhone यूज़र्स के लिए WhatsApp Update हुआ जारी
  • मीडिया एडिट पेज़ में नई एलाइनमेंट गाइडलाइन को जोड़ा गया
  • आईफोन के लिए स्टेबल वर्जन अपडेट हुआ जारी

WhatsApp Update: iPhone यूज़र्स के लिए WhatsApp ने जारी किया अपडेट, होंगे ये बड़े बदलाव

WhatsApp Update: व्हाट्सऐप ने iPhone ऐप के नए वर्जन को ऐप स्टोर में जारी कर दिया है। आईफोन के लिए जारी हुआ व्हाट्सऐप मैसेंजर का वर्जन नंबर 2.19.110 है, अपडेटेड WhatsApp दो प्रमुख बदलावों के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ये स्टेबल वर्जन अपडेट है, यदि आप बीटा वर्जन पर है तो आपको स्टेबल वर्जन इंस्टॉल करना होगा। इसके अलावा WhatsApp ने iCloud बैकअप ट्रबलशूटिंग में यूज़र्स की मदद के लिए नया सपोर्ट पेज़ भी पब्लिश किया है।  

ऐप स्टोर पर आधिकारिक चेंजलॉग के अनुसार, iPhone के लिए जारी WhatsApp मैसेंजर के वर्जन नंबर 2.19.110 में आईफोन यूज़र को म्यूटेड चैट्स के लिए डिस्प्ले नोटिफिकेशन बैज़ दिखाई नहीं देगा। इसका मतलब यदि आपने किसी चैट को म्यूट किया हुआ है और आपको उसी चैट से नया मैसेज आता है तो ऐप आपको नोटिफिकेशन बैज़ नहीं दिखाएगा। इसके अलावा नए वर्जन में मीडिया एडिटिंग के दौरान यूज़र्स स्टीकर्स, इमोजी को सही तरीके से प्लेस कर सकें इसके लिए नई एलाइनमेंट गाइडलाइन भी दी गई हैं।
Advertisement
 

WABetaInfo के अनुसार, iPhone के लिए जारी लेटेस्ट व्हाट्सएप वर्जन में ग्लोबली ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स को भी जोड़ा गया है। इन सेटिंग्स को भारत में इस साल के शुरुआत में रोल आउट किया गया था। इस साल के शुरुआत में भारत के लिए जारी हुई सेटिंग्स अब ग्लोबली जारी हुई ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग्स के समान हैं लेकिन इसमें एक प्रमुख बदलाव जरूर है। पहले यूज़र्स को ग्रुप सेटिंग्स में Nobody का विकल्प मिलता था लेकिन अब व्हाट्सऐप ने इसके बजाय My Contacts Except का विकल्प दे दिया है।

My Contacts Except विकल्प का चयन करने का मतलब है कि आप उन कॉन्टैक्ट का चुनाव कर सकते हैं जो आपको ग्रुप में नहीं जोड़ पाएंगे। बता दें कि नोबडी का विकल्प चुनने के बाद कोई भी कॉन्टैक्ट ग्रुप में यूज़र को नहीं जोड़ सकता है। ये नया विकल्प भारतीय यूज़र्स के लिए भी जारी किया जा सकता है। इसके अलावा WhatsApp ने यूज़र्स के आईक्लाउड बैकअप समस्या के लिए वेबसाइट पर एक नया सपोर्ट पेज़ भी पब्लिश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.