WhatsApp आईफोन ऐप में आया फोटो फिल्टर और रिप्लाई करने का आसान तरीका

व्हाट्सऐप में लगातार नए फ़ीचर जोड़े जा रहे हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप में हाल ही में पिन चैट फ़ीचर शामिल किया गया था। अब व्हाट्सऐप आईओएस ऐप में नया अपडेट जारी कर दिया गया है। नए अपडेट के साथ व्हाट्सऐप आईओएस में फोटो फिल्टर, चैट में ऑटोमैटिक एल्बम और मैसेज का जवाब फटाफट देने जैसी कई सुविधाएं मिली हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 जून 2017 13:34 IST
व्हाट्सऐप में लगातार नए फ़ीचर जोड़े जा रहे हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप में हाल ही में पिन चैट फ़ीचर शामिल किया गया था। अब WhatsApp आईओएस ऐप में नया अपडेट जारी कर दिया गया है। नए अपडेट के साथ WhatsApp आईओएस में फोटो फिल्टर, चैट में ऑटोमैटिक एल्बम और मैसेज का जवाब फटाफट देने जैसी कई सुविधाएं मिली हैं।

व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप में जारी किए गए इन अपडेट से मिलने वाले तीन फ़ीचर में फोटो फिल्टर सबसे ख़ास है। इस फ़ीचर के जरिए यूज़र, एक तस्वीर, वीडियो या जिफ़ को साझा करने से पहले  उन पर फिल्टर अप्लाई कर सकते हैं। अभी फोटो फिल्टर में केवल पांच विकल्प- पॉप, ब्लैक एंड व्हाइट, कूल, क्रोम और फिल्म जैसे पांच विकल्प मौज़ूद हैं। लेकिन भविष्य में व्हाट्सऐप और विकल्प मुहैया करा सकता है। इसके अलावा नए एल्बम फी़चर की बात करें तो, किसी यूज़र को एक साथ चार-पांच या ज़्यादा तस्वीरें या वीडियो भेजने पर अब यह एल्बम लेआउट की तरह दिखाएगा। आपके दोस्त अब एल्बम पर क्लिक कर किसी सिंगल तस्वीर को देख सकते हैं।

अब बात करते हैं तीसरे क्विक रिप्लाई फ़ीचर की, अगर आप अधिकतर ग्रुप चैट करते हैं तो अब जवाब देना पहले से तेज होगा। इसके लिए, जिस मैसेज का जवाब आप देना चाहते हैं, उस पर स्वाइप करना होगा और उसके बाद चैट विंडो में नीचे की तरफ मैसेज दिखने लगेगा, जहां से आप जवाब दे सकते हैं।

टेकक्रंच के मुताबिक, अभी नया फ़ीचर सिर्फ आईओएस यूज़र के लिए जारी किया गया है। एंड्रॉयड ऐप के लिए भविष्य में इस फ़ीचर को जारी किया जा सकता है लेकिन अभी किसी तारीख के बारे में नहीं पता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, whatsapp update, whatsapp photo album
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.