WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र जल्द ही ग्रुप चैट में कर पाएंगे प्राइवेट रिप्लाई

नए फीचर की मदद से यूज़र ग्रुप में किसी शख्स को प्राइवेट मैसेज भेज पाएंगे और इसके बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों को पता भी नहीं चल पाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 15:25 IST
ख़ास बातें
  • इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए ही लाया गया है
  • प्राइवेट रिप्लाई उस यूज़र के निजी चैंट विंडो में ही होगा
  • WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के 2.18.335 वर्ज़न पर उपलब्ध है
WhatsApp ने अपने Android बीटा ऐप के लिए अपडेट ज़ारी किया है जिसके बाद व्हाट्सऐप यूज़र को प्राइवेट रिप्लाई का फीचर मिल गया है। नए फीचर की मदद से यूज़र ग्रुप में किसी शख्स को प्राइवेट मैसेज भेज पाएंगे और इसके बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों को पता भी नहीं चल पाएगा। फिलहाल, इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए ही लाया गया है। यह फीचर 2.18.355 बीटा वर्ज़न का हिस्सा है। गौर करने वाली बात है कि इस अपडेट के बाद कुछ कमियां भी सामने आई हैं। खबर है कि ग्रुप से मीडिया फाइल डिलीट करते वक्त व्हाट्सऐप क्रैश कर जा रहा है।

बीते साल दिसंबर में WhatsApp ने गलती से विंडोज फोन के बीटा अपडेट में रिप्लाई प्राइवेट्ली फीचर को रोल आउट कर दिया था। Private Reply फीचर को कुछ दिन बाद ही व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न हटा लिया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस फीचर को जल्द ही व्हाट्सऐप का हिस्सा बनाया जाएगा। लेकिन करीब साल भर बाद इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपने एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए प्राइवेट रिप्लाई फीचर रोलआउट किया है। यह फीचर को उन लोगों को भाएगा जो किसी ग्रुप चैट के दौरान उस ग्रुप के किसी शख्स को प्राइवेट मैसेज भेजना चाहते हैं। साथ में यह भी चाहते हैं कि इसके बारे में ग्रुप के सभी सदस्य को नहीं पता चले।
 

WhatsApp Private Reply फीचर की पहली झलक

WhatsApp Private Reply फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को सेंडर द्वारा भेजे गए उस मैसेज को होल्ड करना होगा जिसका प्राइवेट रिप्लाई देना है। इसके बाद टॉप में दायीं कॉर्नर पर दिख रहे तीन डॉट वाले मैन्यू को टैप करना होगा। यहीं पर आपको प्राइवेट रिप्लाई का विकल्प मिलेगा। आप जैसे ही इस विकल्प को चुनेंगे। आपके द्वारा सेलेक्ट किया गया मैसेज सेंडर के प्राइवेट चैट विंडो में रिप्लाई थ्रेड के रूप में खुलेगा। इस फीचर की पहली झलक WABetaInfo को मिली है। Gadgets 360 भी यह पुष्टि करता है कि प्राइवेट रिप्लाई WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के 2.18.335 वर्ज़न पर उपलब्ध है।

बता दें कि अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सऐप बीटा ऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होना होगा। नहीं तो आपके पास एपीके मिरर से सीधे एपीके फाइल डाउनलोड करने का विकल्प है ही।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट में एक बहुत बड़ी कमी है। अगर यूज़र ग्रुप से किसी खास मीडिया मैसेज को डिलीट करता है तो ऐप क्रैश कर जाता है। हम लेटेस्ट अपडेट के साथ इस कमी की पुष्टि नहीं कर पाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp for Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.