WhatsApp में अब नहीं 'तंग' करेंगे इधर-उधर से आए वीडियो और तस्वीरें

WhatsApp एंड्रॉयड में अब मीडिया विज़िबिलिटी फीचर आ गया है, जो किसी स्पेसिफिक चैट के लिए भी लागू किया जा सकेगा...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जून 2018 15:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एंड्रॉयड में अब मीडिया विज़िबिलिटी फीचर की दस्तक
  • पुराने व्हाट्सऐप बीटा पर पिछले महीने आए फीचर का हिस्सा
  • ऐप के लेटेस्ट वर्जन में नहीं था यह इंप्रूव्ड मीडिया विज़िबिलिटी फीचर

WhatsApp

WhatsApp एंड्रॉयड में अब मीडिया विज़िबिलिटी फीचर आ गया है, जो किसी स्पेसिफिक चैट के लिए भी लागू किया जा सकेगा। यह पुराने व्हाट्सऐप बीटा पर पिछले महीने आए फीचर का हिस्सा है, जो ऐप के लेटेस्ट वर्जन में नहीं था। यह फीचर यूज़र को व्हाट्सऐप के मीडिया कॉन्टेंट को यूज़र की गैलरी में पहुंचने से रोकेगा। इसकी मदद से आप किसी एक व्यक्ति या ग्रुप से आ रहीं मीडिया फाइल्स को फोन की गैलरी में जाने से रोक सकते हैं। यह नया अनुभव WhatsApp के बीटा वर्ज़न 2.18.194 में लिया जा सकता है।

इस महीने की शुरुआत में WhatsApp एंड्रॉयड के नए बीटा वर्ज़न में फोरवार्डेड मैसेज की लेबलिंग का फीचर दिया गया था। फेसबुक के अधिकार वाली कंपनी ने हाल में ग्रुप वीडियो व वॉयस कॉलिंग सपोर्ट शुरू किया है, जिसका लाभ एंड्रॉयड बीटा यूज़र को मिलेगा।
 

पिछली बार जहां मीडिया विज़िबिलिटी सेटिंग को डेटा एंड स्टोरेज यूसेज सेटिंग में जगह मिली थी, वहीं अब इसे 'कॉन्टैक्ट इन्फो' और 'ग्रुप इन्फो' में लाया गया है। इसका मतलब है कि यूज़र किसी एक कॉन्टैक्ट से भेजे गए मीडिया फाइल्स को भी छिपाया जा सकेगा। इसके लिए यूज़र को कॉन्टैक्ट इन्फो में जाकर उस कॉन्टैक्ट को मीडिया विज़िबिलिटी - नो टैप करना होगा। ध्यान रहे, मीडिया विज़िबिलिटी कॉन्टैक्ट और ग्रुप को लेकर पहले से बाइ डिफॉल्ट ऑन रहेगी।

इससे पहले मीडिया विज़िबिलिटी का फीचर सभी कॉन्टैक्ट को एक साथ 'हाइड' व 'शो' का विकल्प देता था। यह व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न 2.18.194 में आया था। हालांकि, व्हाट्सऐप ने पिछले वर्ज़न में इसे चुपचाप हटा दिया था।
Advertisement

वाबेटाइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया विज़िबिलिटी फीचर व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.18.194 के लिए लाइव है। व्हाट्सऐप बीटा के अपडेटिड वर्ज़न को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के तहत डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही एपीके फाइल को एपीके मिरर से डाउनलोड किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.