Netflix की एक्शन-थ्रिलर Extraction के लिए कुछ ऐसे तैयार हुए रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 'Extraction' के साथ अपना Netflix डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में हैं, जिन्हें आधी दुनिया 'थॉर' के नाम से जानती है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज हुई Extraction
  • हुड्डा ने आर्मी स्पेशल फोर्स का किरदार निभाया है
  • एक्शन के लिए शूटिंग से तीन हफ्ते पहले शुरू हुई ट्रेनिंग

24 अप्रैल को रिलीज हुई 'Extraction'

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 'Extraction' के साथ अपना Netflix डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ क्रिस हेम्सवर्थ लीड रोल में हैं, जिन्हें आधी दुनिया 'थॉर' के नाम से जानती है। इस फिल्म में केवल रणदीप हुड्डा ही नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं। जानदार स्टारकास्ट के साथ नेटफ्लिक्स की यह धमाकेदार एक्शन फिल्म आज यानी 24 अप्रैल को रिलीज़ हो चुकी है। रणदीप हुड्डा इससे पहले 'हाईवे' के किरदार के लिए जाने जाते हैं, जिसमें उन्होंने एक किडनैपर का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'सरबजीत सिंह' की बायोपिक भी की थी, जिसमें वह सबरजीत बने थे जो कि गलती से भारत की सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंच गए थे और पाकिस्तान ने उन्हें जासूसी के जुर्म में दो दशक तक जेल में बंद रखा था। इन सब किरदारों के बाद उन्हें 'एक्सट्रैक्शन' में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ एक्शन करते देखना यकीनन उनके फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Extraction में रणदीप हुड्डा का किरदार एक्शन से लबरेज है। 'हाईवे' में जहां उनका किरदार किडनैपर का था, इस फिल्म में भी उनका किरदार किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमता है। लेकिन इस फिल्म में वह किसी को किडनैप नहीं करते बल्कि किडनैपिंग के केस को सॉल्व करते दिख रहे हैं। फिल्म में हुड्डा के किरदार का नाम है सजू राव है, जो कि आर्मी स्पेशल फोर्स का हिस्सा होते हैं। उन्हें भारत के सबसे बड़े ड्रग माफिया (पंकज त्रिपाठी) के किडनैप हुए बेटे को ढूंढने की जिम्मेदारी दी जाती है। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में रणदीप हुड्डा का किरदार एक्शन से भरपूर है, लेकिन जब वह इस फिल्म का ऑडिशन दे रहे थे तब उन्हें पूरी सच्चाई नहीं बताई गई।
Advertisement

Gadgets 360 को फोन पर दिए इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया कि किस तरह उन्हें शूटिंग से तीन हफ्ते पहले ही अहमदाबाद बुला लिया गया, तब वह नहीं जानते थे कि उनसे किस तरह की एक्शन ट्रेनिंग दी जाने वाली है।

रणदीप हुड्डा जब फिल्म के निर्देशक सैम हैराग्वे से मिले, तो उन्हें समझ आया कि उनसे क्या-क्या कराया जाने वाला है। आपको बता दें, सैम कई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स चैप्टर्स में स्टंट कॉर्डिनेटर रह चुके हैं। एक्सट्रैक्शन की कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय ड्रग डीलर (पंकज त्रिपाठी) के किडनैप हुए बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं।
Advertisement

रणदीप ने अपनी ट्रेनिंग के बारे में बताया कि उन्हें किस तरह एक्सट्रैक्शन के एक्शन के लिए ट्रेन किया गया। डायरेक्टर ने उन्हें एक्शन क्लास देते हुए सिखाया कि कैसे खुद की बॉडी को होल्ड करना है, अपने वज़न को किस जगह रखना है, कहां घुटने मोड़ने हैं, कहां छलांग लगानी इत्यादि। तीन हफ्तों में उन्हें एक्शन की हर एक बारीकी से रूबरू कराया गया। दोनों अभिनेताओं द्वारा एक्शन सीक्वेंस याद करने के बाद हथियारों के साथ ट्रेनिंग दिलाई गई। हुड्डा ने बताया कि इस फिल्म के 12 मिनट एक्शन सीन को तैयार करने में फिल्म की पूरी टीम को 4 महीने का समय लगा था।
Advertisement

हुड्डा ने बताया कि वह इससे पहले बॉलीवुड के लिए एक्शन सीन कर चुके हैं, लेकिन यह उनका पहला इंटरनेशनल अनुभव था जो कि काफी शानदार रहा।

हुड्डा ने अपना अनुभव साझा करते हुए बरती गई सावधानी का भी जिक्र किया। हुड्डा ने बताया कि एक्शन सीन फिल्माने से पहले सुरक्षा का भी बारीकी से ध्यान रखा जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Extraction, Randeep Hooda, Netflix, Chris Hemsworth
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.