Temu ऐप क्‍या है, जो अमेरिका में iPhones में सबसे ज्‍यादा डाउनलोड हुआ, भारत में यह ऐप बना 2023 में नंबर-1

Temu ऐप ने मेटा और गूगल जैसे टेक दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • एक चीनी ऐप को अमेरिका में सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया गया
  • टेमू ऐप रहा आईफोन का टॉप 2023 ऐप
  • फ्री कैटिगरी में टेमू ऐप को मिली टॉप पोजिशन

अमेरिका के अलावा ऐपल ने दुनिया के 35 से ज्‍यादा देशों में ऐप स्टोर पर सबसे पॉपुलर ऐप और गेम्‍स का खुलासा भी किया है।

Photo Credit: app store

Most Downloaded Apps on iPhones in 2023 : साल 2023 में अमेरिकी यूजर्स ने अपने आईफोन में जिस ऐप को सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया, वह एक चीनी ऐप है। इसका खुलासा खुद ऐपल ने किया है। बताया है कि चीनी ई-कॉमर्स कंपनी टेमू (Temu) के ऐप को 2023 में अमेरिकी यूजर्स ने सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया। इसे फ्री कैटिगरी में यह जगह मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, Temu ऐप ने मेटा और गूगल जैसे टेक दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया। मेटा का थ्रेड्स चौथे नंबर पर और इंस्‍टाग्राम छठे नंबर पर रहा। साल 2022 का नंबर-1 ऐप ‘टिकटॉक' इस साल पांचवें नंबर पर आ गया। हालांकि बाइटडांस के एक अन्‍य ऐप कैपकट ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई। कैपकट एक वीडियो एडिटिंग ऐप है।     

अमेरिका के अलावा ऐपल ने दुनिया के 35 से ज्‍यादा देशों में ऐप स्टोर पर सबसे पॉपुलर ऐप और गेम्‍स का खुलासा भी किया है। भारत में किन ऐप्‍स को आईफोन्‍स में सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया गया, इसकी जानकारी भी सामने आई है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वॉट्सऐप (Whatsapp) टॉप फ्री आईफोन ऐप बना है। टॉप पेड ऐप की बात की जाए, तो DSLR कैमरा ऐप पहले पायदान पर है। इस ऐप की मदद से यूजर्स को प्रोफेशनल लेवल का कैमरा कंट्रोल मिलता है। फ्री ऐप्‍स की कैटिगरी में भारत में इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब को भी आईफोन्‍स में खूब डाउनलोड किया गया। ये क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। जियोसिनेमा ऐप को चौथे नंबर पर जगह मिली। जियोसिनेमा ने गूगल, स्‍नैपचैट और गूगल पे को पीछे छोड़ दिया। 

आईपैड की बात की जाए, तो 2023 में फ्री कै‍टिगरी में JioCinema को सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया गया। वहीं, पेड कैटिगरी में आईपैड में इलस्ट्रेशन ऐप Procreate को सबसे ज्‍यादा डाउनलोड किया गया। आईपैड यूजर्स ने BGMI भी जमकर खेला और यह गेम्‍स की कैटिगरी में डाउनलोडिंग में नंबर-1 पर रहा। पेड गेम की कैटिगरी में माइनक्राफ्ट को सबसे अधिक डाउनलोड किया गया। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.