What is Cloud PC : आपका टीवी, मोबाइल बन जाएगा कंप्‍यूटर, क्‍या है नई टेक्‍नॉलजी? फटाफट से जानें

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने एक खास टेक्‍नॉलजी दिखाई है। इसकी मदद से घरों में लगे स्मार्टटीवी को कंप्यूटर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • स्‍मार्ट टीवी करेगा कंप्‍यूटर की तरह काम
  • आईएमसी में दिखाया गया जियो क्‍लाउड पीसी
  • अगले साल तक लॉन्‍च होने की उम्‍मीद

जियो क्‍लाउड पीसी का इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर को इसी नाम से बनाए गए ऐप में लॉगइन करना होगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC 2024) में जियो ने एक खास टेक्‍नॉलजी दिखाई है। इसकी मदद से  घरों में लगे स्मार्टटीवी को कंप्यूटर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। इसका नाम जियो क्लाउड पीसी (Jio Cloud PC) है। जियो का दावा है कि यह तकनीक महज कुछ सौ रुपये में टीवी को कंप्यूटर में बदल देगी। यूजर को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टीवी, टाइपिंग कीबोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की जरूरत होगी। जियो का दावा है कि जिन यूजर के पास स्मार्ट टीवी नहीं हैं, उनका नॉर्मल टीवी भी जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के साथ आने वाले सेट-टॉप बॉक्स के जरिए कंप्यूटर बन जाएगा। 
 

What is Jio Cloud PC 

Jio क्लाउड पीसी एक ऐसी तकनीक है, जिससे कोई भी टीवी इंटरनेट के जरिए क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ सकेगा। 
 

How to use Jio Cloud PC

जियो क्‍लाउड पीसी का इस्‍तेमाल करने के लिए यूजर को इसी नाम से बनाए गए ऐप में लॉगइन करना होगा। इसके बाद क्लाउड में स्टोर किया हुआ पूरा डेटा सामने टीवी पर आने लगेगा। जियो का दावा है कि जियो क्‍लाउड पीसी की मदद से ई-मेल, मैसेज, सोशल नेटवर्किंग, इंटरनेट सर्फिंग, स्कूल प्रोजेक्ट्स, ऑफिस प्रेजेंटेशन जैसे कंप्यूटर पर होने वाले सारे काम घर के टीवी पर हो सकेंगे। आसान भाषा में समझाएं तो यूजर का सारा डेटा क्लाउड पर होगा और टीवी के जरिए सर्वर, स्टोरेज, डेटाबेस, नेटवर्किंग, सॉफ्टवेयर और एनालिटिक्स जैसी सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा।   

Jio Cloud PC को अगले साल पेश किया जा सकता है। आईएमसी में जियो के पवेलियन में मौजूद जियो प्रतिनिधि ने हमें बताया कि जियो क्‍लाउड पीसी के लिए कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप की है। इसे एक्‍सेस करने के लिए कम से कम 30एमबीपीएस वाला इंटरनेट कनेक्‍शन चाहिए होगा। लोग कम से कम 4 जीबी रैम वाला कॉन्‍फ‍िगरेशन ले सकेंगे। आईएमसी में 16 जीबी रैम के साथ Jio Cloud PC को दिखाया गया। 
Advertisement

जियो का कहना है कि भारत में मिड‍िल क्‍लास परिवारों की कंप्यूटर तक पहुंच मुश्किल से होती है। यह तकनीक उनके लिए फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग की क्षमता जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ाई जा सकती है। इसमें डेटा की रिकवरी भी आसान है। टीवी के साथ इसे मोबाइल पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस ऐप की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.