उबर ने गुड़गांव में 'बाइक शेयरिंग' सर्विस उबर मोटो की लॉन्च
विज्ञापन
Bhasha,
अपडेटेड: 30 मार्च 2016 15:04 IST
ऐप आधारित टैक्सी बुकिंग सेवा कंपनी उबर ने बेंगलुरू के बाद मोटरसाइकिल साझा करने की पहल..उबर मोटो को गुड़गांव में शुरू किया।कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
उबर ने इस सेवा के लिये न्यूनतम किराया 15 रपये तय किया है। उसके बाद तीन रपये प्रति किलोमीटर का शुल्क लगेगा। साथ ही ‘राइड टाइम चार्ज’ के रूप में एक रपये प्रति मिनट लगेगा। न्यूनतम किराया 20 रपये है। कंपनी की यह सेवा बाक्सी जैसी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगी।
अमेरिका की इस कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में यह सर्विस सबसे पहले बेंगलूरु में लॉन्च की थी लेकिन स्टेट रोड अथॉरिटी ने शिकायत की थी कि टू-व्हालर टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए उबर ने अनुमति नहीं ली थी।