चीन की डीडी ने 35 अरब डालर में खरीदा उबर का चीनी कारोबार

विज्ञापन
अपडेटेड: 2 अगस्त 2016 16:22 IST
ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी डीडी चक्सिंग ने अमेरिका की उबर टेक्नोलाजीज़ के चीनी कारोबार का 35 अरब डालर में अधिग्रहण किया है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में उबर को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था।

इस सौदे के तहत उबर डीडी में 5.89 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। हालांकि, उबर में डीडी कितनी हिस्सेदारी लनेगी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। चीन में उबर कंपनी की इकाई इस सौदे के बाद भी स्वतंत्र रूप से काम करती रहेगी। इस सौदे के साथ ही चीन ने मांग पर यात्रा सुविधा सेवाओं को वैध करार दिया है।

अधिग्रहण के इस सौदे के बाद उबर के संस्थापक ट्राविस कालानिक और डीडी के संस्थापक चेंग वेई एक दूसरे के निदेशक मंडल में बैठेंगे।

दोनों कंपनियों चीन के बाजार में एक दूसरे के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा में काम कर रही थी। इस प्रतिस्पर्धा के चलते पिछले साल से दोनों ग्राहकों को काफी रियायत दे चुकीं हैं।
Advertisement

चीनी कारोबार के विलय के बाद उबर अब भारतीय बाजार पर ज्यादा आक्रमक तरीके से ध्यान दे सकेगी। उबर के लिये अमेरिका तथा चीन के बाद भारत तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।
Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि भारत में उबर की ओला के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा है जो कि डीडी को निवेशक के रूप में देखता है। डीडी ने पहले ही बैंगलूरू स्थित ओला में 50 करोड़ डालर का निवेश किया है।

पिछले साल दिसंबर में डीडी चुक्सिंग ने ओला और अमेरिका के लिफ्ट और ग्रेब टैक्सी ने मिलकर एक वैश्विक समझौता किया जिसके तहत उबर से प्रतिस्पर्धा के लिये विभिन्न देशों में ग्राहकों और प्रौद्योगिकी को साझा किया जा सके।
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Didi Chuxing, Didi Kuaidi, Uber China
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.