उबर ऐप पर आप अब 30 दिन पहले भी बुक कर पाएंगे कैब

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 17:11 IST
उबर ने गुरुवार को भारत में एक नए फ़ीचर को उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। इसे 'शेड्यूल ए राइड' के नाम से जाना जाएगा। इसकी मदद से यूज़र उबरएक्स या उबरगो कैब को सफर करने से 15 मिनट पहले से लेकर 30 दिन पहले तक बुक कर पाएंगे।

कैब सर्विस उबर ने एक ईमेल के जरिए बताया कि शेड्यूल ए राइड फ़ीचर देशभर के 20 शहरों में उपलब्ध होगा। उबर ने यह भी बताया कि इस सर्विस की मांग दुनियाभर के देशों में रही है।

उबर इंडिया के प्रेसिडेंट अमित जेन ने कहा, "उबर का सहूलियत भरा भरोसेमंद सफ़र देने के मकसद को शेड्यूल ए राइड से और मजबूती मिली है। राइडर्स इस फ़ीचर की मदद से सफ़र से 15 मिनट पहले से लेकर 30 दिन पहले तक राइड बुक कर सकते हैं।"

उबर ऐप पर इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को उबरगो या उबरएक्स को सेलेक्ट करने के बाद शेड्यूल ए राइड पर टैप करना होगा। इसके बाद आपको पिकअप की तारीख, समय और लोकेशन चुनने का विकल्प मिलेगा। इन जानकारियों को साझा करने से पहले आप उन्हें एक बार फिर जांच लें, इसके बाद शेड्यूल उबरएक्स या शेड्यूल उबरगो बटन को दबाएं। अच्छी बात यह है कि यूज़र राइड को बुकिंग के समय से पहले रद्द भी कर सकते हैं। उबर ने बताया है कि शेड्यूल राइड्स में भी उसकी आम कैंसिलेशन पॉलिसी लागू होगी। पिकअप से 24 घंटे और 30 मिनट पहले आपको बुकिंग के बारे में नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। राइड के आपके पिकअप लोकेशन के लिए रवाना होने पर आपको नोटिफाई किया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि डायनमिक प्राइसिंग लागू होगी या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  2. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  3. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
  4. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  5. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  7. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  8. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  9. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.