Elon Musk ने ट्विटर के लिए जारी किया नया फीचर, जानें क्या होगा खास

Twitter अब नया फीचर लेकर आया है, जिसमें आप वीडियो की तरह यह देख पाएंगे कि ट्वीट को कितना देखा गया है। हालांकि यह फीचर वीडियो में पहले से ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया है कि वह यह फीचर जारी कर रहे हैं।
  • ट्विटर व्यू काउंट रोल आउट कर रहा है, जिससे यूजर देख सकते हैं।
  • फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए है।

Photo Credit: Twitter

Twitter अब नया फीचर लेकर आया है, जिसमें आप वीडियो की तरह यह देख पाएंगे कि ट्वीट को कितना देखा गया है। हालांकि यह फीचर वीडियो में पहले से ही उपलब्ध है, जहां पर आप देख सकते हैं कि वीडियो को कितने यूजर्स ने देखा है। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस यूजर के लिए है। जल्द ही यह फीचर वेब यूजर्स के लिे भी आ जाएगा। आइए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आपको क्या कुछ अलग मिलने वाला है।
ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया है कि वह यह फीचर जारी कर रहे हैं। ट्वीट में कहा कि ट्विटर व्यू काउंट रोल आउट कर रहा है, जिससे यूजर देख सकते हैं कि एक ट्वीट को कितनी बार देखा गया है, यह वीडियो के लिए काफी आम है। इससे यह पता चलता है कि ट्विटर जितना लगता है उससे कहीं ज्यादा रियल (जीवंत) है। जैसा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा Twitter यूजर ट्वीटर पढ़ते हैं, लेकिन ट्वीट, रिप्लाई या लाइक नहीं करते हैं।

यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग ऐप में ट्वीट पर कमेंट, लाइक और रीट्वीट आइकन के पास ही व्यू काउंट नजर आएगा। यह फीचर कम्युनिटी ट्वीट्स, ट्विटर सर्किल ट्वीट्स और पुराने ट्वीट्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। आपको बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है तब से बहुत से बदलाव किए जा चुके हैं। इसके अलावा ट्विटर ने हाल ही में नया फीचर ट्विटर न्यू बिजनेस जारी किया है।  इस फीचर के जरिए ट्विटर यूजर्स ट्विटर पर ही शेयर व क्रिप्टोकरेंसी के चार्ट व ग्राफ प्रोवाइड देख पाएंगे। एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद लगातार बदलाव किए और कई पॉलिसी के लिए चार्ज लगाना तक शुरू कर दिया है। जैसे कि ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए यूजर्स को हर महीने चार्ज देना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.