Twitter को टक्कर देने वाले Koo ने लॉन्च किए 10 प्रोफाइल पिक्चर्स जैसे नए फीचर्स

इस प्लेटफॉर्म पर मल्टी लैंग्वेज पोस्ट्स, लैंग्वेज-एनेबल्ड कीबोर्ड और 10 भाषाओं में टॉपिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 19:48 IST
ख़ास बातें
  • Koo मैसेज एक ट्वीट की तरह होता है
  • इसके अलावा यूजर्स लंबे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं
  • इसके यूजर्स लंबे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं

Koo ने लैंग्वेज-बेस्ड माइक्रो ब्लॉगिंग में मजबूत स्थिति हासिल की है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo ने यूजर्स के लिए चार नए फीचर्स शुरू किए हैं। इनमें यूजर्स के लिए 10 प्रोफाइल पिक्चर्स अपलोड करने की सुविधा के अलावा एक Koo पोस्ट को सेव, शेड्यूल और ड्राफ्ट करना शामिल है। Koo पोस्ट एक ट्वीट की तरह होता है। Koo के यूजर्स एक पोस्ट को आगे की तिथि और समय पर शेड्यूल कर सकेंगे। इससे एक बड़ी पोस्ट को अलग-अलग समय पर कुछ हिस्सों में शेड्यूल किया जा सकेगा जिससे यूजर के फॉलोअर्स की फीड कम भरेगी।

Koo को पोस्ट करने से पहले इसे ड्राफ्ट में सेव किया जा सकेगा। इससे पोस्ट से पहले मैसेज में बदलाव करने में आसानी होगी। इस प्लेटफॉर्म के को-फाउंडर, Mayank Bidawatka ने कहा, "अपने लाखों यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च कर हम बहुत खुश हैं। इनमें कुछ सोशल मीडिया सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं। यूजर्स को 10 प्रोफाइल पिक्चर्स तक अपलोड करने की सुविधा देने वाला Koo पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।" फर्म ने बताया कि उसकी 10 भाषाओं में मौजूदगी है और उसके यूजर्स 100 से अधिक देशों में हैं। Koo ने लैंग्वेज-बेस्ड माइक्रो ब्लॉगिंग में मजबूत स्थिति हासिल की है। 
Advertisement

इस प्लेटफॉर्म पर मल्टी लैंग्वेज पोस्ट्स, लैंग्वेज-एनेबल्ड कीबोर्ड और 10 भाषाओं में टॉपिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स लंबे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। इसकी शुरुआत दो वर्ष पहले हुई थी और फर्म का दावा है कि उसके पास कई भाषाओं में उपलब्ध दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। 

सबसे लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter को पिछले महीने के अंत में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव एलन मस्क ने लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद से वे ट्विटर में बड़े बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के लिए मतदाताओं से ट्विटर पर रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की थी। टेक कंपनियों के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स राजनीतिक बहस से दूर रहते हैं जिससे उनकी कंपनियों पर किसी विशेष राजनीतिक दल का पक्ष लेने का आरोप न लगे। मस्क इससे पहले भी अपने राजनीतिक विचार बताते रहे हैं। हालांकि, उनके इस बार एक पार्टी का सीधे समर्थन करने से ट्विटर के निष्पक्ष रहने की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। मस्क ने ट्वीट कर कहा था, "प्रेसिडेंट के डेमोक्रेटिक होने के कारण मैं रिपब्लिकन पार्टी के लिए मतदान करने की सलाह देता हूं।" मस्क इससे पहले अमेरिकी सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.