Twitter पर अपलोड कर पाएंगे 2 घंटे लंबी वीडियो, Elon Musk ने किया अनाउंस

Elon Musk ने ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए स्पेशल फीचर का ऐलान किया है, यूजर्स 8GB और 2 घंटे तक का वीडियो आसानी से अपलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • मस्क ने ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए नया फीचर पेश किया है।
  • Twitter का यह फीचर वर्तमान में iOS और Twitter वेब के लिए ही सीमित है।
  • ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के बाद पेश किया गया था

Elon Musk ने Twitter खरीदने के बाद ब्लू सब्सक्रिप्शन शुरू किया था।

Tesla और SpaceX के सीईओ और अरबपति Elon Musk ने ट्विटर की दुनिया में फिर से भूचाल ला दिया है। Twitter खरीदने के बाद मस्क ने ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) नाम का एक नया सब्सक्रिप्शन शुरू किया था जो कि यूजर्स को खास फायदे प्रदान करता है। अब ट्वीट के जरिए मस्क ने ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए स्पेशल फीचर का ऐलान किया है, जी हां यूजर्स 8GB और 2 घंटे तक का वीडियो आसानी से अपलोड कर सकते हैं।
Twitter का यह फीचर वर्तमान में iOS और Twitter वेब के लिए ही सीमित है। हालांकि एंड्रॉयड यूजर्स अभी भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 10 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। ट्विटर का यह फैसला कंटेंट क्रिएटर्स और उन यूजर्स के लिए खास जो कि लंबी वीडियो शेयर करना चाहते हैं।
Advertisement

एक लंबा वीडियो शेयर करने वाले ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए प्रोसेस आसान है। यूजर्स twitter.com पर कंपोज बॉक्स में नेविगेट कर सकते हैं अपने डिवाइस से एक वीडियो फाइल का चयन कर सकते हैं। फिर वीडियो अपलोड करने और शेयर करने के लिए बस ट्वीट बटन पर क्लिक कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यूजर्स कितनी भी वीडियो अपलोड कर सकते हैं। वहीं सामान्य यूजर्स अभी 140 सेकंड तक की वीडियो ही अपलोड कर पाएंगे, चाहे वे किसी भी प्लेटफॉर्म पर ट्विटर का इस्तेमाल कर रहे हों।

Elon Musk का यह कदम ट्विटर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए है और साथ ही साथ भुगतान करने वाले ग्राहकों को अलग सुविधा देने के लिए भी है। लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा के साथ कंटेंट क्रिएटर्स अब अपनी क्रिएटिविटी और विचारों को ज्यादा बेहतर तरीके से दिखा पाएंगे। सीईओ के तौर पर पद से हटने के बाद एलन मस्क का यह सबसे बड़ा आखिरी बड़ा फैसला हो सकता है।
Advertisement

मगर ये हैं मुश्किलें
ट्विटर का यह फैसला ग्राहकों को लिए कई फायदों के साथ-साथ कंपनी के लिए कई चुनौतियों को भी लेकर आया है। सबसे अहम बात यह है कि ज्यादा स्टोरेज वाली फाइल और वीडियो की लंबाई ट्विटर के सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव डाल सकती है, जिसके चलते स्लो लोड स्पीड और परफॉर्मेंस में बाधा आ सकती है।  इसके अलावा इस प्रकार के लंबे वीडियो की उपलब्धता से लो क्वालिटी या बेकार कंटेंट की बाढ़ आ सकती है। इससे यूजर्स के फीड पर भारी असर हो सकता है और अनुभव भी खराब हो सकता है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Twitter Video

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.