ट्रूकॉलर ऐप अब हिंदी में दिखाएगा फोन करने वालों का नाम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 12:40 IST
ट्रूकॉलर ने मंगलवार को घोषणा की है कि उसने अपने पॉपुलर ऐप में एक नया फ़ीचर जोड़ा है जिसकी मदद से कॉलर आईडी फंक्शन रियल टाइम में हिंदी में ट्रांसलेट (अनुवाद) होगा।

(पढ़ें: ट्रूकॉलर से ऐसे हटा सकते हैं अपना फोन नंबर)

नया हिंदी ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर ट्रूकॉलर ऐप को अपडेट करने पर मिलेगा और इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा के विकल्प को एक्टिव करना होगा। यह फ़ीचर एक्टिव हो जाने के बाद कॉल आने पर आप कॉलर का नाम और अन्य जानकारियां हिंदी में देख पाएंगे। पहले अगर आपको कॉल आने पर 'Sushil' दिखता था तो अब कॉलर आईडी में 'सुशील' दिखेगा।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर फिलहाल उन एंड्रॉयड डिवाइस पर उपलब्ध होगा जिनमें ट्रूकॉलर वर्ज़न 6.1 इंस्टॉल है। गूगल प्ले पर ट्रूकॉलर ऐप की लिस्टिंग पेज से पता चला है कि यह मंगलवार को अपडेट किया गया था। हालांकि, इसमें हिंदी ट्रांसलिटरेशन के सपोर्ट का ज़िक्र नहीं है।
Advertisement

नए फ़ीचर के बारे में ट्रूकॉलर के कंट्री मैनेजर (भारत) करी कृष्णमूर्ति ने कहा, "हमारे रिसर्च से पता चला कि कौन कॉल कर रहा है? यह पता चल जाने पर यूज़र एक्सपीरियंस बेहद ही शानदार हो जाता है। हम हिंदी भाषी मार्केट के लिए कुछ नया करने जा रहे हैं। हमने यह नया फ़ीचर दिया है जिसे यूज़र अपनी इच्छा अनुसार एक्टिव कर सकते हैं।"
Advertisement

यह तो साफ है कि हिंदी ट्रांसलिटरेशन फ़ीचर के जरिए कंपनी भारत में अपने 1 करोड़ यूज़र के बीच पैठ और मजबूत करना चाहती है। पिछले महीने, कंपनी ने जानकारी दी थी कि भारत में उसके कुल 1 करोड़ यूज़र हो गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.