आपके पास क्यों आ रहा है कॉल? कारण बताएगा Truecaller का नया फीचर

Truecaller का कॉल रिज़न फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है, हालांकि iOS यूज़र्स के लिए इस फीचर को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Truecaller नोट के जरिए बताएगा कोई आपको कॉल क्यों कर रहा है
  • अब ट्रूकॉलर पर मैसेज को कर सकेंगे निर्धारित समय पर शेड्यूल
  • ट्रूकॉलर देगा SMS ट्रांसलेट करने की भी सुविधा

बिजनेस कॉल करने वालों के लिए Truecaller का फीचर काफी उपयोगी होगा

Truecaller अब-तक आपको केवल यही जानकारी देता था कि आपको कौन फोन कर रहा है, लेकिन अब ट्रूकॉलर के नए फीचर के जरिए आप यह भी जान पाएंगे कि कोई क्यों फोन कर रहा है। जी हां, कंपनी ने अपनी कॉलर ID फंक्शन को अपडेट किया है, जो कि इस ऐप की पहचान था। इस अपडेट के बाद ऐप में नया फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम है Call Reason। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह नया फीचर यूज़र को कॉल करने के कारण की जानकारी देगा। इस फीचर से यूज़र को यह तय करने में आसानी होगी कि उन्हें कॉल उठाना है या नहीं। ट्रूकॉलर ने इसके साथ अपने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को भी अपग्रेड कर दिया है, अब यहां आपको SMS शेड्यूल और SMS ट्रांसलेट फीचर भी प्राप्त होगा। यह नए फीचर ग्लोबली एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए रोलआउट किए गए हैं।

कंपनी ने न इस फीचर की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुनियाभर में साल 2020 का बहु प्रतीक्षित फीचर है। यह कॉलर आईडी फीचर का एक विस्तार है, जो कि आपकी कॉल के साथ एक नोट लेकर आता है जो कि कॉल प्राप्त करने वाले शख्स को कॉल उठाने से पहले नज़र आएगा। यह नोट यूज़र को जानकारी देगा कि उन्हें वो कॉल किस मकसद से किया जा रहा है। वहीं, यदि यूज़र कॉल को मिस कर देते हैं, तो भी उन्हें मिस कॉल के साथ यह नोट Truecaller में नज़र आएगा।
Advertisement

ट्रूकॉलर ऐप में कुछ प्रीडिफाइन रिज़न्स दिए गए होंगे, जिन्हें आप ट्रूकॉलर ऐप का उपयोग करके नंबर डायल करने से पहले चुन सकते हैं। ऑल्टरनेटिवली आप कस्टम रूप से भी नोट को लिख सकते हैं।

रेगुलर कॉलर के अलावा, बिजनेस कॉल करने वालों के लिए ट्रूकॉलर का यह कॉल रिज़न फीचर काफी उपयोगी होगा, वह कॉल से पहले कस्टमाइज्ड टेक्स्ट के जरिए कॉल का कारण सेट कर सकते हैं। कंपनी का मानना है कि यह प्रक्रिया बिजनेस को उनके ग्राहकों से जोड़ने में मदद करेगा।
Advertisement

आपको बता दें, ट्रू कॉलर का कॉल रिज़न फीचर फिलहाल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है, हालांकि iOS यूज़र्स के लिए इस फीचर को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जएगा।

Advertisement
कॉल रिज़न फीचर के अलावा, ट्रूकॉलर ने अपने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को भी अपग्रेड कर दिया है। इस अपग्रेड के बाद यूज़र्स SMS सुविधा को शेड्यूल कर सकेगा। कंपनी ने इसके लिए एक समर्पित शेड्यूल बटन पेश किया है, यह बटन इमोजी और अटैचमेंट शॉर्टकट्स के साथ स्थित है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स किसी निर्धारित समय व तारीख पर अपने मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं।
 
SMS मैसेज शेड्यूल के साथ ही ट्रूकॉलर ने यूज़र्स के लिए नया SMS ट्रांसलेट फीचर भी पेश किया है। यह फीचर फॉरेन लैंग्वेज मैसेज को ट्रांसलेट करने के लिए गूगल के मशीन लर्निंग-फोकस ML Kit का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रांसलेशन की प्रक्रिया फोन में लोकली होती है। यह फीचर 59 भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसमें आठ भारतीय भाषाएं हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Truecaller for Android, Truecaller update, Truecaller
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.